{"_id":"62aedc5376b8b95345300aa9","slug":"fashion-designer-girl-raped-by-owner-of-cloth-showroom-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: फैशन डिजाइनर युवती से कपड़ा शोरूम के मालिक ने किया दुष्कर्म, दूसरी लड़की से शादी कर दी हत्या की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: फैशन डिजाइनर युवती से कपड़ा शोरूम के मालिक ने किया दुष्कर्म, दूसरी लड़की से शादी कर दी हत्या की धमकी
Sun, 19 Jun 2022 06:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 19 Jun 2022 06:24 PM IST
सार
राजस्थान में शादी का वादा कर एक फैशन डिजाइनर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज करया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में 23 साल की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता फैशन डिजाइनर है। एक कपड़ा शोरूम के मालिक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ढाई साल में आरोपी ने अलग-अलग जगहों पर उसके साथ कई बार ज्यादती की। इसके बाद मुंबई में किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसका पता चलने पर पीड़िता ने धोखा देने की बात कही तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। आखिर में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
करणी विहार थाने पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने शनिवार देर रात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की रहने वाली है और फैशन डिजाइनर है। 2019 से वह जयपुर के गांधी पथ वैशाली नगर में एक फ्लैट किराए पर लेकर रह रही है। एक कंपनी में फैशन डिजाइनिंग का काम करने के दौरान उसकी मुलाकात रामगंज के रहने वाले जिशान से हुई। उसका कपड़ों का शोरूम है। जान पहचान के बाद दोनों में बातचीत होने लगी।
विज्ञापन
आरोपी जिशान एक दिन उसे मिलने के लिए फ्लैट पर आया और बातचीत के दौरान शादी करने की बात कही। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों के बीच कई बार संबंध बने। पिछले महीने मई में आरोपी ने उसे एक होटल में बुलाया और उसके बाद वहां भी दुष्कर्म किया। इस दौरान भी उसने परिवार वालों से बात कर जल्द शादी करने की बात कही।
विज्ञापन
हाल ही में उसे जानकारी मिली की आरोपी जीशान ने मुंबई में किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। पीड़िता ने कॉल कर आरोपी से धोखा देने की बात कही तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। साथ ही कहा- अब दोबारा कॉल मत करना, नहीं तो इसका अंजाम बुरा होगा। इसके बाद पीड़िता ने करणी बिहार थाने में पहुंचकर आरोपी जीशान के खिलाफ केस दर्ज कराया।