{"_id":"6103f315a7c609298e3f3d8f","slug":"farmers-protesting-in-sri-ganganagar-tore-the-clothes-of-bjp-leader-kailash-meghwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने भाजपा नेता कैलाश मेघवाल के कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने भाजपा नेता कैलाश मेघवाल के कपड़े फाड़े
Fri, 30 Jul 2021 06:09 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 30 Jul 2021 06:09 PM IST
सार
केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे राजस्थान के श्री गंगानगर के किसानों के गुस्से का शिकार भाजपा नेता कैलाश मेघवाल हो गए।
विज्ञापन
भाजपा नेता कैलाश मेघवाल
- फोटो : एएनआई
विस्तार
राजस्थान के श्री गंगानगर में केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने यहां भाजपा नेता कैलाश मेघवाल के कपड़े फाड़ दिए। मेघवाल यहां महंगाई और सिचाईं के मुद्दे पर भाजपा की ओर से किए जा रहे एक प्रदर्शन में शामिल होने आए थे, जब उनके साथ यह घटना हुई।
विज्ञापन
Rajasthan: Farmers protesting in Sri Ganganagar against the Central Government's three farm laws, tore the clothes of BJP leader Kailash Meghwal. The leader had arrived to participate in a BJP protest over inflation and irrigation when the incident took place. pic.twitter.com/GERDBpoqB2
— ANI (@ANI) July 30, 2021विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के गंगासिंह चौक पर हुई। यहां आंदोलन कर रहे कुछ किसानों ने वहां से गुजर रहे मेघवाल से हाथापाई शुरू कर दी और इस दौरान मेघवाल का कुर्ता फट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस और कुछ किसान नेताओं ने बीच बचाव किया और कैलाश मेघवाल को वहां से बाहर निकाला।
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा के नेताओं ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ सिंचाई के लिए पानी की मांग और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया था। वहीं, कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने यहां भाजपा के किसी भी कार्यक्रम का विरोध करने का एलान किया है।