फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Farmer couple died due to electrocution in Churu Rajasthan news

Rajasthan: किसान को लगा करंट, बचाने पहुंची पत्नी भी आई चपेट में, दोनों की दर्दनाक मौत

Sat, 07 Jan 2023 07:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 07 Jan 2023 07:51 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि नीमाराम जाट (55) और  रेवती देवी (52) के शव का पीएम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक दंपति के 2 बेटे और 4 बेटियां हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
Farmer couple died due to electrocution in Churu Rajasthan news
करंट लगने से दंपति की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के गांव उदासर बिदावतान में एक किसान दंपति की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के दौरान दंपति खेत में काम कर रहा था। दोनों के शवों को आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों ने राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भालेरी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   
विज्ञापन


उदासर बिदावतान के रहने वाले रमेश कुमार पुत्र हरलाल सारण ने भालेरी थाने के केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि मेरे खेत के पास नीमाराम जाट का खेत है, जहां उन्होंने कृषि कुआं बना रखा है। शुक्रवार शाम नीमाराम अपने खेत में पानी देने के लिए जनरेटर चलाने गया था। इस दौरान उसे करंट लग गया, वहां मौजूद उसकी पत्नी रेवती देवी ने उसे बचाने को कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नीमाराम जाट (55) और  रेवती देवी (52) के शव का पीएम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक दंपति के 2 बेटे और 4 बेटियां हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। दंपति की मौत की सूचना मिलने कपर किसान नेता सत्यनारायण सारण, लालचंद मुंड, राजेंद्रसिंह छाजूसर, राजेंद्र देहड़ू, सांवरमल जाखड़, नायब तहसीलदार प्रह्लाद राय पारीक राजकीय अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed