फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   fag mahotsav celebrated in 500 years old Shri Sita Ram temple of Chomu of Jaipur

Jaipur : 500 साल पुराने श्री सीता राम मंदिर में फाग उत्सव की धूम, राधा-कृष्ण ने खेली फूलों की होली

Sun, 20 Mar 2022 10:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 20 Mar 2022 10:20 PM IST
सार

चौमू के श्री सीता राम मंदिर में राधा-कृष्ण ने कलाकरों ने भक्तों के साथ होली खेली। इस दौरान राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी लगाई गई थी।

विज्ञापन
fag mahotsav celebrated in 500 years old Shri Sita Ram temple of Chomu of Jaipur
फाग महोत्सव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चौमू के मंडा स्थित श्री सीता राम मंदिर में 20 मार्च को धूम-धाम से फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल से आए कलाकारों ने फाग गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण और गोपियों की जीवंत झांकी और का दरबार भी सजाया गया। राधा-कृष्ण बने कलाकरों ने भक्तों के साथ फूलों की होली खेली और फाग के गीतों पर नृत्य भी किया।  

विज्ञापन


मंदिर के महंत श्री अशोक शर्मा ने बताया कि पिछले 500 साल से मंदिर की सेवा और पूजा निरंतर रूप से उनके परिवार द्वारा होता आ रहा है। मंदिर में कई साल से फाग उत्सव के साथ समय-समय पर धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाते रहे हैं। वाराणसी के अलावा देश में पहली देव दीपावली का भी आयोजन श्री सीता राम जी मंदिर में महंत अशोक शर्मा के द्वारा ही चौमू के मंडा आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन


पिछले कुछ साल से कोविड के कारण संभव नहीं हो पाया लेकिन इस साल मंदिर परिसर में महंत अशोक शर्मा के सानिध्य में भगवान कृष्ण संग राधा जी ने जमकर फाग का आनंद अपने भक्तों के साथ लिया। भगवान की आरती और प्रसादी का वितरण भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed