फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Exodus of Hindus from Kishan Pol area of Jaipur people blamed Congress councilor Qureshi for this

Jaipur News: किशन पोल इलाके से हिंदुओं का पलायन, लोगों ने कांग्रेस पार्षद कुरैशी को बताया इसका जिम्मेदार

Sat, 20 May 2023 06:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 20 May 2023 06:42 PM IST
सार

जयपुर के किशनपोल इलाके में करीब 50 परिवारों ने अपने घर के बाहर पालयन करने के पोस्टर लगा दिए हैं। पलायन कर रहे हिंदुओं का आरोप है कि कांग्रेस पार्षद कुरैशी द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके अलावा इलाके में रहने वाले अल्पसंख्यक समाज के कुछ लोग भी उन्हें परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन
Exodus of Hindus from Kishan Pol area of Jaipur people blamed Congress councilor Qureshi for this
लोगों ने दीवार पर इस तरह के पोस्टर चिपकाए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में हिंदुओं का पलायन शुरू हो गया है। लोगों ने अपने घर के बहार 'हिंदुओं का पलायन जारी है' के पोस्टर दीवारों पर चिपका दिए हैं। जयपुर के किशनपोल क्षेत्र में लगभग 50 घरों के बाहर इस तरह के पोस्टर लगे हुए हैं। 

विज्ञापन


आरोप है कि इलाके के अल्पसंख्यक समाज के कुछ लोगों द्वारा यहां रहने वाले हिंदू परिवारों को परेशान किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर को दी।  कई बार पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस और प्रशासन द्वारा अल्पसंख्यक लोगों पर  कोई कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार सुबह एक बार फिर अल्पसंख्यक और हिंदू परिवार के बीच झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन


झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इस बार भी कोई समाधान नहीं निकल सका। हिंदू परिवारों का आरोप है कि अल्पसंख्यक समाज के लोग यहां आए दिन गाली गलौज करते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जिस कारण से हम यहां से पलायन कर रहे हैं। हिंदू परिवारों ने पलायन के पोस्टर अपने घरों के बाहर चिपका दिए हैं। उन्होंने पलायन का जिम्मेदार बार्ड नंबर 9 से कांग्रेस पार्षद फरिद कुरैशी को बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed