फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ex MLA son came live on social media and ate poison in Sirohi said I love you pooja why you leave me

Sirohi: पूर्व विधायक के बेटे ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर खाया जहर, बोला- पूजा बहुत प्यार करता हूं, क्यों छोड़ा

Sat, 13 May 2023 02:10 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 13 May 2023 02:10 PM IST
सार

सांतपुर के रहने वाले पूर्व विधायक के बेटे सुनिश कांत की दो-तीन दिन पहले अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। उस दौरान सुनिश कांत ने घर में आग लगा ली थी। इसके बाद शुक्रवार को सुनिश ने फेसबुक पर लाइव आकर जहर खा लिया।

विज्ञापन
Ex MLA son came live on social media and ate poison in Sirohi said I love you pooja why you leave me
पूर्व विधायक टीकमचंद कांत के बेटे सुनिश कांत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिरोही जिले में पूर्व विधायक टीकमचंद कांत के बेटे सुनिश कांत (50) ने आत्महत्या कर ली। सुनिश ने फेसबुक पर लाइव आकर जहर खाया। सुनिश की हालत गंभीर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फेसबुक पर सुसाइड से पहले सुनिश ने कहा कि पूजा बहुत प्यार करता हूं तुझे, क्यों छोड़कर गई। अब तो बुढ़ापा आ गया था, जिंदगी जिएंगे।

विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, सांतपुर के रहने वाले पूर्व विधायक के बेटे सुनिश कांत की दो-तीन दिन पहले अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। उस दौरान सुनिश कांत ने घर में आग लगा ली थी। इसके बाद शुक्रवार को सुनिश ने फेसबुक पर लाइव आकर जहर खा लिया। लाइव आकर सुनिश ने अपनी पत्नी से प्यार का इजहार किया और पत्नी से अनबन की जानकारी दी। फिलहाल सुनिश पालनपुर के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

पढ़िए लाइव आकर सुनिश ने क्या कहा
लाइव पर सुनिश ने कहा कि पूजा बहुत प्यार करता हूं तूझे, क्यों छोड़कर गई मुझे पागल। अब तो बुढ़ापा आ गया था, जिंदगी जिएंगे। मैं किसी को बदनाम करके नहीं मरूंगा। जहां भी हो देख रही हो मुझे। तो जल्दी सामने आ जा। मेरी लाश उदयपुर ले जाएंगे। मैंने देह दान कर दिया है। प्रदीप जी मित्तल से भी मैं कहना चाह रहा हूं। आधे-एक घंटे में मेरी मौत हो जाएगी। मेरी डेड बॉडी को कोई हाथ नहीं लगाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आबूरोड का कोई व्यक्ति लाश न छुए
बस एक घंटे का टाइम बचा है। जहर की गोलियों खा ली हैं। मैं मिलूंगा किसी को नहीं, बस मेरी लाश ही मिलेगी। मैं किस जगह हूं किसी को नहीं बताऊंगा। एक घंटे बाद मेरी लाश उदयपुर ले जाना। मैंने पहले भी लिख दिया था कि आबूरोड का कोई भी व्यक्ति मुझे हाथ नहीं लगाएगा। चिंता मत करना सब सुखी रहना। मेरे मन्नू बेटे, रवि तंवर तेरी सहायता करेगा। तेरी पढ़ाई तक खर्च तंवर करेगा। उससे मिल लेना।

 

 


 
Ex-MLA son came live on social media and ate poison in Sirohi said I love you pooja why you leave me
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed