फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   EX MLA Anita Singh announced to contest elections from Nagar assembly constituency says free from BJP

Rajasthan Election 2023: पूर्व MLA अनिता का एलान, नगर विधानसभा से लडूंगी चुनाव, कहा- BJP से लेना देना नहीं

Wed, 11 Oct 2023 06:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 11 Oct 2023 06:58 PM IST
सार

गर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अनीता सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया, लेकिन पार्टी ने उन्हें धोखा दिया है। अब वह पार्टी के बंधन से मुक्त हो चुकी हैं।

विज्ञापन
EX MLA Anita Singh announced to contest elections from Nagar assembly constituency says free from BJP
पूर्व विधायक अनिता सिंह गुर्जर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले की नगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अनीता सिंह गुर्जर ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। अनीता ने कहा- उन्हें चुनाव लड़ने का आदेश सर्व समाज के लोगों ने दिया है। उनके आदेश का पालन करते हुए वह नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। भाजपा से उनका कोई लेना देना नही है। भाजपा को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया, लेकिन पार्टी ने उन्हें धोखा दिया है। अब वह पार्टी के बंधन से मुक्त हो चुकी हैं।

विज्ञापन


पूर्व विधायक अनीता सिंह ने बताया कि उनके पास चार-पांच हजार समर्थकों और ग्रामीणों के फोन आए। उन्होंने मुझे सुंदरावली गांव में हो रही बैठक में बलुाया। वहां, लोगों ने पार्टी द्वारा टिकट नहीं देने को धोखा बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में बैठक में मौजूद लोगों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक अनीता ने कहा-  उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से पहले बातचीत की थी, उन्होंने टिकट देने का पूरा भरोसा दिया था। लेकिन, अब नगर विधानसभा का टिकट जवाहर सिंह बेढम को दिया गया है। पार्टी ने टिकट नहीं देकर उन्हें बंधन से मुक्त कर दिया है। अब मैं परिवार और समाज के लोगों के बंधन में हूं। सभी लोगों ने चुनाव लड़ने को कहा है, उनके आदेश की पालना करते हुए नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडूंगीं। हार-जीत तो भगवान के हाथ में है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जवाहर सिंह बेढम टिकट मिलने के बाद पूर्व विधायक अनीता सिंह गुर्जर से मिलने पहुंचे थे। लेकिन, अनीता ने उनसे बातचीत करने से मना कर दिया। इसी से संकेत मिल गए थे कि अनीता टिकट नहीं मिलने के कारण भाजपा से नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed