फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   EX BJP MLA Banshiwal says Premchand Bairwa become CM after Lok Sabha Election

Rajasthan: भाजपा के पूर्व विधायक बंशीवाल का बड़ा बयान, कहा- लोकसभा चुनाव के बाद प्रेमचंद बैरवा बने मुख्यमंत्री

Mon, 22 Jan 2024 10:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 22 Jan 2024 10:30 PM IST
सार

दौसा से भाजपा के पूर्व विधायक नंदलाल बंसीवाल ने उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के सामने कहा कि भगवान करे कि लोकसभा चुनाव के बाद आप मुख्यमंत्री बन जाएं।

विज्ञापन
EX BJP MLA Banshiwal says Premchand Bairwa become CM after Lok Sabha Election
प मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विधायक विक्रम बंशीवाल ने रामायण पाठ का आयोजन कराया। इसमें राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भी शामिल हुए। इस दौरान बैरवा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा- कांग्रेस सरकार के समय में जमकर पेपर लीक हुए, वादे के अनुसार बेरोजगारों को भत्ता नहीं मिला और जनता को लुभाने के लिए चुनाव से पहले जमकर रेवाड़ी बांटी गईं। लेकिन, जनता समझ गई और उसने कांग्रेस को सरकार नहीं बनाने दी। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री बैरवा ने कहा- विधायक विक्रम बंसीवाल ने मुझे बताया कि सिकराय विधानसभा में जो कॉलेज खुले हैं उनमें स्टाफ नहीं है। कई जगह रोडवेज बस का परिवहन नहीं है। इन सब समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक विक्रम बंसीवाल के चाचा और पूर्व दौसा विधायक नंदलाल बंसीवाल ने उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के सामने कहा कि भगवान करे कि लोकसभा चुनाव के बाद आप मुख्यमंत्री बन जाएं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मोती लाल मीणा, पूर्व मंत्री रामकिशोर मीना, जगमोहन मीना और पिंटू सैनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed