{"_id":"ac8e1f92beeb8d98eeb54e40aed0ec18","slug":"eve-teasing-with-foreigner-in-rajasthan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस की युवती से राजस्थान में छेड़छाड़, दिल्ली में एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांस की युवती से राजस्थान में छेड़छाड़, दिल्ली में एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 18 Sep 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में विदेशी युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा घटना के तहत फ्रांस की युवती को डरा-धमकाकर पुष्कर में छेड़छाड़ हुई, जिसका मामला उसने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में पहुंचकर दर्ज करवाया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने मामले की कॉपी पुष्कर थाने को भेजी है। युवती ने शिकायत की है कि युवकों का इरादा दुष्कर्म करने का था, जिसमें वे विफल रहे। पुष्कर थाना पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मामले के तहत विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर के पास तीन सितम्बर को खरीदारी कर रही थी। एक युवक उसका पीछा करने लगा। इसके बाद हथियारबंद और युवक आ गए, युवती घबराकर एक दुकान में जा छिपी। युवकों ने वहां डराया धमकाया और छेड़छाड़ की। युवती जैसे तैसे वहां से निकल पाई। फिर वह बिना पुष्कर घूमे दिल्ली आ गई।
विज्ञापन