{"_id":"5fd1a8f6ddc21013f5793ba8","slug":"engineering-student-develop-mask-detector-software-crowd-police-cctv-cm-ashok-gehlot-jodhpur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग के छात्र ने बनाया ऐसा सॉफ्टवेयर, जो बिना मास्क वालों को भेजेगा ई-चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग के छात्र ने बनाया ऐसा सॉफ्टवेयर, जो बिना मास्क वालों को भेजेगा ई-चालान
Thu, 10 Dec 2020 11:45 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनिल पांडेय
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना की लड़ाई में मास्क सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन कुछ लोग इस बीमारी की गंभीरता को न समझते हुए मास्क नहीं पहन रहे हैं। ऐसे में बिट्स हैदराबाद से इंजीनियरिंग कर रहे जोधपुर के एक छात्र रोहन दूबे ने बिना मास्क वालों को पकड़ने के लिए एक सॉफ्टवेयर बनाया है, जिसके जरिए भीड़ में भी बिना मास्क लगाए घूम रहे व्यक्तियों को पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम को लिखा पत्र
सॉफ्टवेयर बनाने के बाद रोहन दूबे ने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर दी। अगर रोहन दुबे के सॉफ्टवेयर पर कोई फैसला होता है तो हेलमेट की तरह बिना मास्क वाले लोगों का ई-चालान कट सकता है। रोहन की इस पहल से उसके मां-बाप बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
कोरोनाकाल में अहम है मास्क
कोरोना काल में कॉलेज बंद होने के कारण रोहन इन दिनों अपने घर जोधपुर में ही रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। रोहन ने बताया कि कोराना के बढ़ते संक्रमण से बचाव में सबसे बड़ी भूमिका मास्क की है। सरकार बार-बार लोगों से कह रही है कि मास्क पहनें। साथ ही मास्क न पहनने वालों का जुर्माना भी काट रही है। ताकि लोगों में जागरूकता आए और लोग मास्क पहन कर बाहर निकलें, लेकिन इतना होने के बावजूद लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं।
विज्ञापन