{"_id":"652a8900412fca35f201e006","slug":"end-of-pitru-paksha-pushkar-mla-suresh-singh-rawat-performed-pind-daan-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pushkar News: पितरों को विदाई देने सरोवर के घाटों पर उमड़ी भीड़; पुष्कर विधायक रावत ने किया पिंडदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pushkar News: पितरों को विदाई देने सरोवर के घाटों पर उमड़ी भीड़; पुष्कर विधायक रावत ने किया पिंडदान
Sat, 14 Oct 2023 05:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 14 Oct 2023 05:56 PM IST
सार
पुष्कर में पितृ पक्ष के आखिरी दिन दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण करने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने गऊ घाट पर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किए।
विज्ञापन
पुष्कर विधायक रावत ने किया पिंडदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर जिले के पुष्कर में श्राद्ध पक्ष की सर्वपितृ एवं देवपितृ अमावस्या के मौके पर शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर में पितरों का श्राद्ध कर्म किया। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण करने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाकर पूर्वजों के तर्पण किए।
विज्ञापन
पुष्कर के ज्योतिषाचार्य पं. कैलाशनाथ दाधीच ने बताया कि धर्मप्रेमी श्रद्धालु जिन्होंने 1 साल में अपने पितरों की आत्मशांति के लिए कोई श्राद्ध और तर्पण नहीं किया है वे सभी श्राद्ध पक्ष की पवित्र अमावस्या के मौके पर पुष्कर सरोवर में श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान कर सकते है। उन्होंने कहा कि जिनकी अकाल मृत्यु हुई है, तिथि, समय और स्थान नहीं मालूम है उन सभी के लिए सर्व पितृ अमावस को नारायण बली, श्राद्ध त्रिपिंडी, तर्पण करने से दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विधायक रावत ने किया पिंडदान
अमावस्या के अवसर पर पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने गऊ घाट पर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किए। पंडित नरेश रायता, दिनेश रायता और हेमंत रायता ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पिंडदान कराया।
विज्ञापन