फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   End of Pitru Paksha Pushkar MLA Suresh Singh Rawat performed Pind Daan

Pushkar News: पितरों को विदाई देने सरोवर के घाटों पर उमड़ी भीड़; पुष्कर विधायक रावत ने किया पिंडदान

Sat, 14 Oct 2023 05:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 14 Oct 2023 05:56 PM IST
सार

पुष्कर में  पितृ पक्ष के आखिरी दिन दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण करने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने गऊ घाट पर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किए।

विज्ञापन
End of Pitru Paksha Pushkar MLA Suresh Singh Rawat performed Pind Daan
पुष्कर विधायक रावत ने किया पिंडदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले के पुष्कर में श्राद्ध पक्ष की सर्वपितृ एवं देवपितृ अमावस्या के मौके पर शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर में पितरों का श्राद्ध कर्म किया। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण करने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाकर पूर्वजों के तर्पण किए। 

विज्ञापन


पुष्कर के ज्योतिषाचार्य पं. कैलाशनाथ दाधीच ने बताया कि धर्मप्रेमी श्रद्धालु जिन्होंने 1 साल में अपने पितरों की आत्मशांति के लिए कोई श्राद्ध और तर्पण नहीं किया है वे सभी श्राद्ध पक्ष की पवित्र अमावस्या के मौके पर पुष्कर सरोवर में श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान कर सकते है। उन्होंने कहा कि जिनकी अकाल मृत्यु हुई है, तिथि, समय और स्थान नहीं मालूम है उन सभी के लिए सर्व पितृ अमावस को नारायण बली, श्राद्ध त्रिपिंडी, तर्पण करने से दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है।
विज्ञापन

 
विधायक रावत ने किया पिंडदान
अमावस्या के अवसर पर पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने गऊ घाट पर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किए। पंडित नरेश रायता, दिनेश रायता और हेमंत रायता ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पिंडदान कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed