फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Encounter between gravel mafia and police in Dholpur

Dholpur: बजरी माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ीं, एक बजरी माफिया राउंडअप

Sat, 22 Apr 2023 03:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 22 Apr 2023 03:07 PM IST
सार

धौलपुर में शनिवार को ईद उल फितर के कार्यक्रम का जायजा लेकर लौट रहे पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार का मचकुंड रोड पर बजरी माफिया से आमना-सामना हो गया। पुलिस के जवानों ने एक बजरी माफिया को हिरासत में लेकर दो ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Encounter between gravel mafia and police in Dholpur
ट्रैक्टर से भाग रहे बजरी माफिया को पकड़ती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया शनिवार को ईद उल फितर कार्यक्रम का शहर के इलाकों में निरीक्षण कर लौट रहा था। इसी दौरान मचकुंड रोड पर कुछ बजरी माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली समेत तेज रफ्तार में दौड़ रहे थे। पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया तो भागने लगे। उन्होंने बताया डीएसटी टीम एवं कोतवाली थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। सीओ सिटी सुरेश सांखला को साथ लेकर बजरी माफिया का पीछा किया। इस दौरान बजरी माफिया ने पुलिस की गाड़ियों को टक्कर मारने की भी कोशिश की। करीब 15 किलोमीटर का पीछा कर मोरौली गांव के पास बजरी माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर खेतों में होकर फरार होने लगे। पुलिस के जवानों ने साहस का परिचय देते हुए ट्रॉली के टायरों में गोली मार दी। उन्होंने बताया कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बजरी माफिया को हिरासत में लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित चंबल बजरी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली को भी बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई से तीन बजरी माफिया मौके से फरार हो गए। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। हिरासत में लिए गए बजरी माफिया से पुलिस ने पूछा शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बजरी परिवहन रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
बजरी परिवहन पर अंकुश लगाना जिला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। बजरी परिवहन धौलपुर जिले में संगठित अपराध का रूप ले चुका है। बेखोफ बजरी माफिया आमजन के साथ पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूकते हैं। जिले के नेशनल हाईवे समेत अधिकांश सड़क मार्गों पर फर्राटे से दौड़ते बजरी माफिया दुर्घटनाएं कर आमजन की जान पर भारी पड़ रहे हैं। पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर कार्यवाही भी की जाती है। लेकिन कुछ दिन बजरी परिवहन रुकने के साथ बजरी माफिया फिर से उसी रफ्तार पर शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन


कार्रवाई में परिवहन एवं वन विभाग का नहीं मिल रहा सहयोग
सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित चंबल बजरी की रोकथाम के लिए पांच विभागों की टीम गठित की गई है, जिसमें पुलिस, खनिज विभाग, वन विभाग, परिवहन विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। लेकिन कार्रवाई सिर्फ पुलिस को करनी पड़ रही है। जिले में अधिकांश कार्रवाईयों में पुलिस की भूमिका सक्रिय रही है। अन्य विभाग ऑफिस एवं दफ्तरों में बैठकर ही खानापूर्ति करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed