फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   employees may get gift in general budget

आम बजट में कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा

Tue, 19 Feb 2013 12:32 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
जयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 19 Feb 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
employees may get gift in general budget

आने वाले बजट सत्र में राज्य कर्मचारियों को सरकार की ओर से तोहफा मिल सकता है। राज्य कर्मचारियों को छठे वेतनमान का लाभ केंद्र के अनुरूप जनवरी-2006 से देने और मंत्रालयिक कर्मचारियों (क्लैरिकल) की ग्रेड में बढ़ोतरी करने की तैयारी हो गई हैं। इस संबंध में तैयार प्रस्ताव का वित्तीय परीक्षण पूरा हो गया है। चुनावी साल होने के चलते राज्य सरकार द्वारा बजट में इसकी घोषणा किये जाने की संभावना है।

विज्ञापन


काफी समय से कर्मचारी संगठन इन्हीं मांगों को लेकर आवाज उठा रहे थे। संगठनों ने बीते दो महीने में वित्त विभाग के आला अफसरों से बात की थी और इन दो मांगों को प्रमुखता से रखा था। इसी संबंध में कर्मचारी संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही इन्हीं मांगों को लेकर राज्य के 40 कर्मचारी संगठनों ने मिलकर राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष संचालन समिति नाम से एक नया संगठन बना लिया है। समिति की ओर से बताया गया कि समिति 25 फरवरी को विधानसभा के सामने धरना देगी। 28 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर धरना व चार मार्च को जयपुर में रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्य का आम बजट इस बार बुधवार 6 मार्च को पेश हो सकता है। इसके लिए वित्त विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। चुनावी साल को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर्मचारियों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए लोकलुभावन घोषणायें कर सकते हैं। विधानसभा का बजट सत्र 21 फरवरी से शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed