{"_id":"5939265ee56dfb6eb09151700ddbea0b","slug":"elections-rajasthan-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा हुई सक्रिय, राजस्थान में निर्दलियों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा हुई सक्रिय, राजस्थान में निर्दलियों पर नजर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 13 May 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में भाजपा ने अब निर्दलीयों पर नजरें गढ़ा ली हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा का राजस्थान में सभी सीटों पर विजय का मिशन 25 यदि पूरा नहीं हुआ, तो निर्दलियों से सहयोग मांगा जाएगा जिससे पार्टियों पर निर्भरता कम रहे।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा ने भी इसी रणनीति के तहत फीडबैक बैठक के बाद जीतने की संभावना वाले निर्दलीयों से सम्पर्क साधने का विचार शुरू कर दिया है।
प्रदेश की सबसे हॉट सीट बाड़मेर पर भाजपा के बागी जसवंत सिंह भाजपा के कर्नल सोनाराम को कड़ी टक्कर दे हरे है, तो दौसा लोकसभा सीट पर राजपा के डॉ. किरोड़ीलाल मीणा मजबूत स्थिति में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीकर में पार्टी के अन्य बागी सुभाष महरिया मुकाबले में हैं। इसके अलावा नागौर में निर्दलीय हनुमान और झुंझुनूं में डॉ. राजकुमार शर्मा ने भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवरों को कड़ी टक्कर दी है।
विज्ञापन
इंटेलीजेंस ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट में भी राज्य की तीन सीटों पर निर्दलीयों की जीत की संभावना जताई गई है। यदि भाजपा का मिशन-25 पूरा नहीं होता है और निर्दलीय जीतते है तो पार्टी में सरकार बनाने के लिए आवश्यक 272 सांसद जुटाने की कवायद में निर्दलीयों को अपने साथ लाने पर जोर देगी।