फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   election for Sarpanch in rajasthan may will change?

अंगूठा लगाने वाले नहीं बन सकेंगे सरपंच?

Thu, 16 Oct 2014 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 16 Oct 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
election for Sarpanch in rajasthan may will change?

राजस्थान का पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग गांवों में नए युग की शुरूआत करने की तैयारी कर रहा है। विभाग पंचायती चुनाव में अंगूठो लगाने वालों को चुनावी दौड़ से बाहर कर पढ़े लिखों को मौका देना चाहता है।

विज्ञापन


अगर राजस्थान सरकार ने विभाग का प्रस्ताव मंजूर कर लिया तो, कुछ सप्ताह बाद होनेवाले इन चुनावों के जो परिणाम आएंगे, वे वाकई राजस्थान के गांवों की तस्वीर बदलने वाले सबित हो सकते हैं। विभाग के इस प्रस्ताव को पंचायती राज विभाग के मंत्री गुलाबचंद कटारिया की स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पंचयाती राज व ग्रामीण विकास विभाग ने सरकार से सरपंच और प्रधान सहित गांवों की सत्ता सम्भालने वाले जनप्रतिनिधियों की योग्यता को लेकर मापदण्ड तय करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सरकार विभाग के प्रस्ताव पर अमल कर लेती है, तो निरक्षरों के लिए चुनाव में हिस्सा लेना दूर की कौड़ी साबित हो सकता है।

ये हैं विभागीय तर्क
गांवों में साक्षर नेताओं की जरूरत को लेकर विभाग ने बड़े-बड़े तर्क दिए हैं। विभाग का तर्क है कि केन्द्र और राज्य सरकारें गांवों के विकास के लिए करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। लेकिन कई बार सरपंच और प्रधान ने साक्षर नहीं होने के कारण उन कागजात पर अंगूठा लगा दिया, जिनमें कई अनियमितता थीं।

दरअसल, वे पढऩा ही नहीं जानते थे कि वे किस पर अंगूठा लगा रहे हैं। वर्तमान में राजस्थान में तीन हजार से अधिक सरपंचों पर अनियमितता की शिकायतें चल रही हैं।


साक्षर नेता को लेकर विभाग का कहना है कि राशि स्वीकृत करने के लिए चैक या अन्य दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले संबंधित उसका अध्ययन तो कर सके। पंचायत स्तर के नेता साक्षर होंगे, तो वित्तीय और प्रशासनिक गड़बडियां रुक सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed