फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Eight miscreants arrested in encounter between Jhunjhunu police and miscreants

Jhunjhunu: परिवार को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले आठ बदमाश गिरफ्तार, पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो को लगी गोली

Thu, 02 Mar 2023 07:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 02 Mar 2023 07:34 AM IST
सार

लाखों की डकैती के मामले में पुलिस ने तीन दिन के अंदर घटना में शामिल सभी आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। झुंझुनू पुलिस और बदमाशों की बीच हुई मुठभेड़ दो बदमाश और कांस्टेबल घायल हुए।

विज्ञापन
Eight miscreants arrested in encounter between Jhunjhunu police and miscreants
आठ बदमाश गिरफ्तार - फोटो : social media

विस्तार

थाना सूरजगढ़ इलाके के कुलोठ खुर्द गांव में शनिवार रात एक परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती के मामले में पुलिस ने तीन दिन के अंदर घटना में शामिल सभी आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह घटनास्थल की तस्दीक को निकली थाना पुलिस और डीएसटी की टीम पर उन्हीं के हथियार छीन कर दो बदमाशों ने तीन राउंड फायर किए, जिससे एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने दोनों बदमाशों के पैर में गोली मार उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन


एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि 24-25 फरवरी की रात थाना सूरजगढ़ क्षेत्र के कुलोठ खुर्द गांव में रामेश्वर जाट के घर घुसे छह हथियार बंद बदमाश परिवार को बंधक बनाकर महिलाओं के पहने हुए गहनों के साथ संदूक में रखे 40 तोला सोने के आभूषण, चांदी के पांच सिक्के, 500 ग्राम चांदी के जेवर और 17000 नगद लूट कर ले गए थे।
विज्ञापन


तीन दिन में सभी आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के खुलासे के लिए एसपी कच्छावा द्वारा एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह और सीओ चिड़ावा सुरेश शर्मा के सुपरविजन एवं थानाधिकारी सूरजगढ़ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में डीएसटी एवं साइबर सेल से अलग-अलग टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मुखबिर की सूचना पर मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के संभावित स्थानों पर दबिश देकर तीन दिन में डकैती की घटना में शामिल बावरिया गिरोह के सभी आठ जनों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें किया गया गिरफ्तार
करीब 40 लाख के गहने और नकदी लूट के मामले में पुलिस ने बबलू उर्फ भालू बावरिया (30) निवासी बलौदा थाना सूरजगढ़, सुभाष उर्फ कलुआ बावरिया (55) निवासी चंदनपुरा थाना रूपवास जिला भरतपुर, संजय बावरिया (33), मोहन सिंह उर्फ रूडी बावरिया (44) और अर्जुन उर्फ गंजा बावरिया (32) निवासी सिवानी जिला भिवानी हरियाणा, रवि बावरिया (26) निवासी मसीत थाना टपूकड़ा जिला अलवर, राजकुमार उर्फ रामू बावरिया (36) निवासी बल्लभगढ़ थाना सीकरी हरियाणा एवं शशि बावरिया (42) निवासी बैंका थाना भीखीविंड जिला तरनतारन पंजाब को बापर्दा गिरफ्तार किया गया।


बुधवार सुबह तस्दीक के लिए गई थी टीम
अनुसंधान के दौरान पकड़े गए आरोपी सुभाष उर्फ कलवा, संजय, शशि, बबलू व अर्जुन उर्फ गंजा ने वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार के बारे में जानकारी दी। इस पर एसएचओ रविंद्र कुमार और डीएसटी प्रभारी एएसआई कल्याण सिंह मय जाब्ता के सरकारी और प्राइवेट वाहन से बुधवार की सुबह घटनास्थल की तस्दीक के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed