फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Eight arrested including two prize crooks of MP-Kota while planning robbery illegal weapons recovered

Rajasthan: लूट की प्लानिंग बनाते एमपी-कोटा के दो इनामी बदमाश समेत आठ गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Sun, 05 Feb 2023 09:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 05 Feb 2023 09:19 PM IST
सार

कोटा की थाना देवली-माझी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर लूट की योजना बनाते मध्य प्रदेश से 10000 रुपये के इनामी और कोटा शहर के 5000 रुपये के इनामी बदमाश समेत 8 बदमाशों को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Eight arrested including two prize crooks of MP-Kota while planning robbery illegal weapons recovered
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

8 बदमाशों से पुलिस ने 2 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 9 कारतूस, 2बचाकू, 1 छूर्रा और 2 बाइक जब्त की हैं। कोटा ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि रविवार को डीएसटी के हेड कांस्टेबल कैलाश चंद ने सूचना दी कि थाना देवली मांझी के इस्लाम नगर गांव में एक फार्म हाउस के बाहर आपराधिक गैंग के साथ 7-8 बदमाश अवैध हथियार किसी बड़ी लूट की योजना बना रहे हैं। इन्हें स्थानीय बदमाश अपराधियों ने शरण दे रखी है।

विज्ञापन


सूचना पर इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण माचिया के नेतृत्व में सांगोद सीओ रामेश्वर परिहार, एसएचओ कैथून महेंद्र मारु, एसएचओ सांगोद राजेश कुमार सोनी, एसएचओ देवली मांझी जगदीश राय और डीएसटी के हेड कांस्टेबल कैलाश यादव की टीम ने इस्लाम नगर निवासी हसन के फार्म हाउस की घेराबंदी कर तलाशी ली। तो फार्म हाउस पर लूट की योजना बना रहे हैं 8 व्यक्तियों को डिटेन कर इनके कब्जे से हथियार बरामद हुए। आरोपियों में से एक एमपी से और एक कोटा से ईनामी अभियुक्त है।
विज्ञापन


इन बदमाशों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से अब्दुल लईक उर्फ अन्ना टाइगर (35 वर्ष) निवासी थाना विज्ञान नगर कोटा हाल इस्लामनगर, इमरान पठान उर्फ इमरान कालिया (31 वर्ष), काजु उर्फ अजाउद्दीन उर्फ इरफान (22 वर्ष) निवासी इस्लामनगर, सिद्दु सादाब (21 वर्ष) निवासी थाना एमआईजी जिला इन्दोर मध्यप्रदेश, समीर अंसारी उर्फ गंजा (21 वर्ष) निवासी थाना तालेडा जिला बुन्दी हाल गांव बडोद थाना बुढादीत जिला कोटा ग्रामीण, एजाज अहमद उर्फ अज्जु (24 वर्ष), आफाक हुसैन उर्फ आशिक हुसैन (22 वर्ष), रिजवान उर्फ रिज्जु (20 वर्ष) निवासी थाना कुन्हाडी जिला कोटा शहर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सिद्दु शादाब के विरुद्ध मध्यप्रदेश में गंभीर प्रकृति के कुल 25 प्रकरण दर्ज है। थाना एमआईजी पर दर्ज हत्या के एक मामले में 10000 रुपये का इनामी अपराधी है। काजू उर्फ अजाउद्दीन के विरुद्ध 6 मुकदमे दर्ज है। थाना जवाहर नगर कोटा शहर से वांछित आरोपी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित है। अब्दुल लइक उर्फ अन्ना के विरुद्ध 8 तथा इमरान पठान के विरुद्ध 9वआपराधिक प्रकरण दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed