फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Eagle trapped in fencing of India-Pakistan border

Rajasthan: भारत-पाक सीमा की तारबंदी में फंसा बाज, GPS और पंजों में रिंग लगे, BSF के जवानों ने बरामद किया

Mon, 01 Jan 2024 05:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 01 Jan 2024 05:10 PM IST
सार

Rajasthan: जैसलमेर से लगती भारत पाकिस्तान सीमा की तारबंदी में एक शिकारी बाज मृत पाया गया। BSF जवानों ने पेट्रोलिंग के दौरान तारबंदी में फंसे बाज को देखा और उसको पकड़ा। बाज के पंखों में जीपीएस लगा है जिसमें एक एंटीना भी लगा है। साथ ही बाज के दोनों पंजों में रिंग भी लगी है। बाज शिकारी है और पड़ोसी मुल्क की तरफ से उड़कर आया है। फिलहाल मृत बाज के ऊपर लगे जीपीएस और पंजों में लगी रिंग की BSF पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Eagle trapped in fencing of India-Pakistan border
भारत-पाक सीमा की तारबंदी में फंसा बाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा से लगती शाहगढ़ इलाके की तारबंदी में सोमवार सुबह एक बाज फंसा पाया गया। सीमा सुरक्षा बल के 173 बीएन बटालियन के जवानों ने पेट्रोलिंग के दौरान बाज को बरामद किया। बाज मरा हुआ था और तारबंदी में फंसा था। जवानों ने जब बाज को तारबंदी से निकाला तब जांचने पर इस बाज पर एक जीपीएस एंटीना लगा हुआ और पंजों में रिंग लगे हुए मिले।

विज्ञापन


बीएसएफ को हुआ शक
देखने पर लग रहा था कि बाज ट्रेंड था और सीमा पार से ही उड़कर आया है। बाज पर जीपीएस और पंजों में रिंग लगे होने पर BSF को शक हुआ। अब BSF जीपीएस और रिंग की जांच में लगी है।
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल अलर्ट
दरअसल, सीमा पार से गंगानगर आदि इलाकों में ड्रोन आदि आने और बाड़मेर इलाके में हेरोइन आने की घटना के बाद से सीमा सुरक्षा बल काफी अलर्ट है और सीमा पार से होने वाली हर हरकत पर कड़ी नजर बनाए है। पिछले हफ्ते भी सीमा पार से एक बाज उड़कर भारत की सीमा में आया था जो बाद में मर गया। अब एक बार फिर एक बाज के आने से सीमा सुरक्षा बल सजग हो गई है और बाज पर लगे जीपीएस की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed