फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dungarpur News: Bloody body of history-sheeter found on the roadside, suspicion of murder

Dungarpur News: सड़क किनारे मिला हिस्ट्रीशीटर का लहूलुहान शव, उपप्रधान के पति और बेटों पर हत्या का आरोप

Sun, 02 Nov 2025 07:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Nov 2025 07:39 PM IST
सार

मृतक की पत्नी मीनाक्षी ने सीमलवाड़ा उपप्रधान के पति जीवराम अहारी और उसके बेटों पर तीन लाख रुपये के लेनदेन विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dungarpur News: Bloody body of history-sheeter found on the roadside, suspicion of murder
घटनास्थल की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धंबोला थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई। उसका लहूलुहान शव सड़क किनारे  मिला। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पत्नी ने सीमलवाड़ा उप प्रधान के पति और बेटों पर आपसी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


धंबोला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लिखी मार्ग पर सड़क किनारे लहूलुहान शव पड़ा है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान लिखी बड़ी गांव निवासी भूपेश सिंह के रूप में की। मृतक धंबोला थाने का हिस्ट्रीशीटर था। मौके से मृतक की बाइक भी पड़ी मिली। इसके बाद मृतक के परिजन को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


खून सने पत्थर मिले 
पुलिस के अनुसार मृतक भूपेंद्र सिंह के शव के पास खून से सने तीन पत्थर भी मिले। आरंभिक पूछताछ और पड़ताल में भूपेंद्र की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या करने की जानकारी सामने आई है। हालांकि जांच के बाद इसकी पुष्टि की जा सकेगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे ड्रीम प्रोजेक्ट बना मौत का हाईवे, अब तक 250 से ज्यादा लोग गंवा चुके जान


रुपये के लेनदेन का विवाद
मृतक भूपेंद्र सिंह की पत्नी मीनाक्षी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि उसके पति ने सीमलवाड़ा उप प्रधान के पति जीवराम अहारी को तीन लाख रुपये उधार दिए थे। कई बार तकाजे के बाद भी जीवराम पैसे वापस नहीं लौटा रहा था। इसे लेकर दोनों में कई बार कहासुनी हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को जीवराम अहारी ने अपने बेटों के साथ लिखी मार्ग पर बाइक से जा रहे भूपेश को रोका और उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

हत्या, लूट, फायरिंग के केस
धंबोला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि मृतक हिस्ट्रीशीटर भूपेंद्र सिंह पर धंबोला समेत पड़ोसी राज्य गुजरात में करीब 15 मुकदमे दर्ज थे। जिसमें हत्या, लूटपाट, अपहरण, डकैती, रेप के साथ ही पुलिस पर फायरिंग का केस भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed