फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Doda poppy seized in Barmer police

आटे की बोरियों की आड़ में तस्करी, पुलिस ने बरामद किया एक हजार किलो डोडा पोस्त

Wed, 26 Sep 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 26 Sep 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
Doda poppy seized in Barmer police
doda post Smuggling

राजस्थान पुलिस ने सीमावर्ती बाड़मेर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से मंगलवार देर रात एक ट्रक में आटे की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाये जा रहे करीब 980 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर ट्रक चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 
पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी की इस वारदात के दौरान ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही एक लग्जरी कार भी बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी के दौरान जोधपुर से कल्याणपुर की ओर आ रहे एक ट्रक की जांच में आटे के कट्टों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा करीब 980 किलो ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान ट्रक चालक द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर ट्रक की तलाशी ली गई, इस दौरान ट्रक में आटे की बोरियों के बीच छिपा कर रखा गया डोडा पोस्त बरामद किया गया। बरामद किए गए डोडा पोस्त की कुल मात्रा 980 किलोग्राम पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने जयपुर निवासी ट्रक चालक शिवराम को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने ट्रक के एस्कॉर्ट का काम कर रही लग्जरी कार का पीछा कर बाड़मेर निवासी हनुमान राम और भोमाराम को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

(इनपुट : भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed