फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Doctors get 115 iron nails from the patient's stomach by operation in Bundi Rajasthan

मरीज का ऑपरेशन किया तो चौंक गए डॉक्टर, पेट से निकलीं 115 लोहे की कील

Tue, 14 May 2019 11:05 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Tue, 14 May 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
Doctors get 115 iron nails from the patient's stomach by operation in Bundi Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान में एक मरीज के पेट से डॉक्टरों ने 115 लोहे की कील निकाली हैं। इम मामले डॉक्टर भी हैरान हैं कि आखिर इतनी कील मरीज के पेट में कैसे गईं। बूंदी जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने सोमवार को एक मानसिक रोगी भालाशंकर के पेट का ऑपरेशन किया। 

विज्ञापन


इस ऑपरेशन में मरीज के पेट से 100 ग्राम वजनी 115 कीलें निकाली हैं। इतनी सारी कीलें देखकर एक बार तो डॉक्टर भी हैरान रह गए कि इन्हें कैसे निगला होंगी। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. अनिल सैनी के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन कर 44 वर्षीय भोलाशंकर सैनी के पेट से इतनी कीलें निकालीं।
विज्ञापन


भोलाशंकर के पिता मदनलाल ने बताया कि 20 साल पहले उसका बेटा बागवानी करता था। अस्पताल के सर्जन डॉ. अनिल सैनी ने मरीज का एक्सरे कराया तो पेट में कीलों का गुच्छा दिखा। दुबारा डिजिटल एक्सरे में कीलें साफ दिखाई दीं। सीटी स्कैन में आमाशय में कीलें होने की पुष्टि होने के बाद सोमवार को ऑपरेशन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज का ऑपरेशन सफल हो गया है। अब उसकी हालत सही बताई जा रही है। जल्द ही मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed