फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Divya Mittal's bail plea rejected by ACB special court

Ajmer: अभी सलाखों के पीछे ही रहेंगी निलंबित दिव्या मित्तल, एसीबी विशेष कोर्ट ने ठुकराई जमानत याचिका

Wed, 25 Jan 2023 10:02 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 25 Jan 2023 10:02 AM IST
सार

दो करोड़ की घूस कांड में फंसी निलंबित एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल को नहीं मिली राहत। एसीबी की विशेष न्यायालय ने जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद प्रर्थनापत्र को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Divya Mittal's bail plea rejected by ACB special court
दिव्या मित्तल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दवा कारोबारी से दो करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले फंसी राजस्थान एसओजी की निलंबित एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एसीबी की विशेष न्यायालय ने जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद प्रर्थनापत्र को खारिज कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों का तर्क सुनने के बाद एसीबी के विशिष्ठ न्यायाधीश संदीप कुमार शर्मा ने याचिका खारिज कर दी। अब दिव्या मित्तल को कुछ दिन और सलाखों के पीछे रहना होगा। बता दें कि दिव्या को अजमेर जेल में भेजा गया था। 21 जनवरी को कोर्ट ने तीन फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


दिव्या मित्तल के एडवोकेट प्रीत सिंह सोनी ने बताया कि उन्होंने न्यायालय के समक्ष जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि एसीबी की कार्रवाई पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि दिव्या को बेवजह फंसाया जा रहा है। जिन फाइलों की जांच एएसपी दिव्या मित्तल कर रही थी, उनसे हटाने के लिए ही एसीबी को टूल की तरह काम में लिया गया है। सोनी ने धारा 41 ए के संबंध में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग भी न्यायालय के समक्ष पेश करने की बात कही। वहीं, एसीबी की तरफ से वकील ने रिश्वत के मामले को गंभीर बताते हुए आरोपी दिव्या मित्तल के जमानत पर बाहर आने पर गवाहों और परिवादी को डराने धमकाकर केस प्रभावित करने की दलील पेश की। एसीबी के विशिष्ठ न्यायाधीश संदीप कुमार शर्मा ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


ये है मामला
गौरतलब है कि नशीली दवाओं के मामले में दवा कंपनी के मालिक से दो करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में एसीबी ने एसओजी एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल को गिरफ्तार किया था। वहीं, एक बर्खास्त कांस्टेबल सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रखा है। एसीबी ने अजमेर ,उदयपुर, झुंझुनू, जयपुर में भी सर्च चलाया और एएसपी दिव्या के ठिकानों पर छापेमारी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed