{"_id":"66f1791224841ca78b095ac5","slug":"district-level-investment-summit-organized-on-24-october-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 24 अक्टूबर को जिलास्तरीय इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन, 5 हजार करोड़ के एमओयू प्रक्रियाधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 24 अक्टूबर को जिलास्तरीय इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन, 5 हजार करोड़ के एमओयू प्रक्रियाधीन
Mon, 23 Sep 2024 07:50 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:50 PM IST
सार
Rajasthan: राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के संबंध में जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
विज्ञापन
जिलास्तरीय इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्तौड़गढ़ में 24 अक्टूबर को जिलास्तरीय इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में विभिन्न औद्योगिक संघों, वृहद इकाइयों, पर्यटन, खनिज, शिक्षा से संबंधित क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश सरकार के मुखिया गुजरात गए थे और लौटने के बाद चित्तौड़गढ़ का भी दौरा किया था।
विज्ञापन
इसके बाद राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट को लेकर जिला प्रशासन ने तेजी दिखाते हुवे बैठक ली। इसमें चित्तौड़ में 24 अक्टूबर को जिला स्तरीय इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन का निर्णय किया। साथ ही जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में 5 हजार करोड़ के एमओयू प्रक्रियाधीन है।
विज्ञापन
बैठक में जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने कहा कि सरकार निवेश को बढ़ावा देने के लिए आगामी समय में कई नई पॉलिसीज जिनमें, खनिज, लोजिस्टिक्स पार्क, निजी औद्योगिक पार्क, एमएसएमई, गारमेंट्स व अपरल, निर्यात प्रोत्साहन, राजस्थान वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, डाटा सेंटर आदि जारी होगी। जिलास्तरीय इन्वेस्टर मीट 24 अक्टूबर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में अब तक लगभग 5000 करोड़ के एमओयू प्रक्रियाधीन है। उन्होंने समिट के लिए विशेष रूप से चित्तौड़गढ़ के अप्रवासी राजस्थानी जो अन्य राज्यों व विदेशों में टेक्नोक्रैट, उद्यमी, प्रोफेशनल अथवा कार्मिकों के रूप में कार्यरत है, उनसे संपर्क कर यहां निवेश हेतु आमंत्रित करने व जिले में निवेश प्रेरित करने संंबंधी सुझाव प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि उद्योगों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किए व निवेशकों की सुविधा के लिए जिला कलेक्ट्रेट में एकल खिड़की के रूप में कमरा संख्या 120 में राइजिंग राजस्थान निवेश हेल्प डेस्क स्थापित करने के लिए निर्देश दिए।