फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dispute on playing bhajan in front of mosque on occasion of Ram Navmi in Bharatpur

Rajasthan: भरतपुर में मस्जिद के सामने भजन बजाने पर तनातनी, पुलिस ने बंद कराया स्पीकर

Sun, 10 Apr 2022 02:41 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 10 Apr 2022 02:41 PM IST
सार

स्पीकर बंद कराने से नाराज विश्व हिंदू परिषद ने मौके पर जमकर नारेबाजी की। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Dispute on playing bhajan in front of mosque on occasion of Ram Navmi in Bharatpur
स्पीकर पर भजन बजाने पर विवाद - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर में रामनवमी के अवसर पर शहर में लगाए गए स्पीकर को लेकर विवाद हो गया। जामा मस्जिद के सामने एक पोल पर लगाए गए स्पीकर से रामनवमी के अवसर पर धार्मिक संगीत भजन चल रहे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने स्पीकर को बंद करवा दिया है। 

विज्ञापन

 

स्पीकर को बंद कराने के लिए विश्व हिंदू परिषद के लोग मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि रामनवमी के अवसर पर इस तरह से स्पीकर को बंद कराना हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाना है। विश्व हिंदू परिषद कि लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी चंद्र प्रकाश सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और विश्व हिंदू परिषद के लोगों से समझाइश की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

एडिशनल एसपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि सूचना मिली थी कि जामा मस्जिद के सामने बिना परमिशन के स्पीकर बजाया जा रहा है। जिसको आकर बंद कराया गया। लोगों से समझाइश की और कहा कि गृह विभाग की नई गाइडलाइन के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के लोगों से स्पीकर के लिए प्रार्थना पत्र लिया गया है और उन्हें स्पीकर बजाने के लिए अनुमति दी जाएगी।
 

विज्ञापन

मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात
वहीं विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने कहा कि शहर में जगह-जगह स्पीकर लगाए गए लेकिन मस्जिद के सामने ही स्पीकर को बंद क्यों कराया गया है, जबकि उस पर सिर्फ रामधुन के भजन बजाए जा रहे थे। कोई भी आपत्तिजनक गानों को नहीं बजाया जा रहा था लेकिन फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed