{"_id":"634f88552c0d8645a74ebaa1","slug":"dispute-between-two-sides-over-the-issue-of-throwing-garbage-in-bikaner-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बीकानेर में कचरा फेंकने की बात पर दो पक्षों में विवाद, गैरेज में सो रहे मजदूर पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बीकानेर में कचरा फेंकने की बात पर दो पक्षों में विवाद, गैरेज में सो रहे मजदूर पर जानलेवा हमला
Wed, 19 Oct 2022 10:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 19 Oct 2022 10:47 AM IST
सार
राजस्थान के बीकानेर में कचरा फेंकने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने गैराज में सो रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
हमले में घायल मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर जिले के नया शहर थाना इलाके में देर रात कचरा फेंकने की मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान देर रात को गैरेज में सो रहे मजदूरों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि जैसलमेर रोड पर कचरा फेंकने की बात को लेकर दो पक्ष के बीच बोलचाल हो गई। देर रात को एक पक्ष के लोगों ने बाड़े में सो रहे दूसरे पक्षों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, मारपीट की घटना में मिराज अशफाक बंसीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घायलों का पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। हमले में घायल मिराज की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने महावीर सिंह, समुंदर सिंह, गोविंद सिंह सहित करीब पांच से छह लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया है। नया शहर थाना अधिकारी वेदपाल शिव राणा ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों के बयान लिए हैं। शिवराणा ने बताया कि घायलों के बयान लिए हैं हमले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।