फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dismissed constable strangles wife suspects her character Pali 

Rajasthan: अवैध संबंध के शक में बर्खास्त कांस्टेबल ने पत्नी का गला घोंटा, बचने के लिए पुलिस से कहा- वह भाग गई 

Sat, 09 Jul 2022 07:01 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 09 Jul 2022 07:01 AM IST
सार

विवाहिता आखिर बार पति के साथ बाहर गई थी। उसके बेटे ने पुलिस को यह बात बताई तो उससे पूछताछ की गई। जिसके बाद उसकी हत्या का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
Dismissed constable strangles wife suspects her character Pali 
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पाली में चरित्र संदेश को लेकरक बर्खास्त कांस्टेबल ने अपनी पत्नी का गला घोंटा दिया। उसकी शव को जंगल में फेंक दिया। विवाहिता के बेटे ने अपनी मां के लापता होने का केस पुलिस में दर्ज कराया। मामले की जांच में सामाने आया कि उसका पति नारायण नाथ उसके चरित्र पर शक करता था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कहा कि वह किसी के साथ भाग गई है। सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।  

विज्ञापन


पाली एसपी गगनदीप सिंगला ने बताया कि 3 जुलाई को अविनाश कालबेलिया निवासी कंटालिया ने अपनी मां के लापता होने का केस थाना बगड़ी नगर में दर्ज कराया था। 7 जुलाई को अविनाश ने पुलिस को बताया कि उसकी मां संतोष दो जुलाई को पिता नारायण नाथ के साथ बाइक पर गई थी, तब से वह वापस नहीं लौटी हैं। बेटे ने अपने पिता पर मां की हत्या करने का शक भी जताया था। 
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई। जिसने कस्बा कंटालिया और आसपास के गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से निरीक्षण कर आरोपी नारायण नाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूर्व में कांस्टेबल होने के कारण आरोपी बार-बार पुलिस को गुमराह कर रहा था। उसका कहना था कि उसकी पत्नी संतोष का किसी और व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। वह उसकी के साथ भाग गई है। गहनता से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। 2 जुलाई की सुबह वह उसे बाइक पर बैठाकर धारेश्वर के जंगल में ले गया। वहां उसका पत्नी के चरित्र को लेकर उससे विवाद हो गया। इसके बाद उसने सूत की रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और लाश को रेत और पत्थर डालकर दबा दिया। 


पुलिस ने आरोपी पति नारायण नाथ पुत्र मोहन नाथ (42) को गिरफ्तार कर महिला की लाश धारेश्वर गांव के पास के जंगल से बरामद की है। आरोपी 2008 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के कारण 2015 में उसे बर्खास्त कर दिया था। वह मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed