फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Directorate of Revenue Intelligence and Economic Offenses will be formed in Rajasthan

Rajasthan: प्रदेश में राजस्व आसूचना और आर्थिक अपराध निदेशालय का होगा गठन, इस तरह के अपराध पर कसेगा शिकंजा

Thu, 06 Apr 2023 09:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Apr 2023 09:52 PM IST
सार

प्रदेश में आर्थिक अपराधों की रोकथाम और राजस्व के स्त्रोतों पर अब अधिक मजबूती से निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्व आसूचना और आर्थिक अपराध निदेशालय के गठन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Directorate of Revenue Intelligence and Economic Offenses will be formed in Rajasthan
सीएम अशोक गहलोत ने दी मंजूरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री ने निदेशालय के गठन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी है। राज्य स्तर पर निदेशालय का नोडल और प्रशासनिक विभाग वित्त,राजस्व विभाग होगा। निदेशालय के प्रमुख कार्य आर्थिक अपराधों के नियंत्रण, अनुसंधान, जांच, अभियोजन के रूप में किए जाएंगे। इसमें भूमि पर अवैध कब्जा करने, रियल एस्टेट में धोखाधड़ी, अनियमितता करने, बैंक, बीमा ,जमापूंजी संबंधी कार्य में धोखाधड़ी या अनियमितता करने, झूठा दिवालियापन घोषित करने, फर्जी कम्पनियों का गठन करने, सरकारी साख समितियों के कार्य में धोखाधड़ी करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन


राजस्व के सभी स्त्रोतों पर निगरानी रखी जाएगी
इसके साथ ही राज्य में राजस्व रिसाव की विभिन्न स्त्रोतों से सूचना प्राप्त कर उनका एनालिसिस ऑफ इन्वेस्टिगेशन किया जाएगा। राजस्व के सभी स्त्रोतों पर निगरानी रखने, कर अपवंचना को रोकने संबंधी कार्य भी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


निदेशालय में 107 पदों का सृजन
निदेशालय में महानिदेशक या आयुक्त का 1 पद, अतिरिक्त निदेशक के 4 पद, संयुक्त निदेशक के 10 पद, उप निदेशक के 20 पद सृजित होंगे। यह पद प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे। इनके अलावा वर्क परफॉर्मेंस के लिए मुख्य लेखाधिकारी, उप विधि परामर्शी, कनिष्ठ लेखाकार, एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर, प्रोग्रामर का 1-1 पद, विधि सहायक, सहायक प्रोग्रामर के 2-2 पद, सूचना सहायक के 5, वरिष्ठ लिपिक, सहायक कर्मचारी के 12-12, कनिष्ठ लिपिक के 24, वाहन चालक के 10 पद सृजित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व आसूचना निदेशालय और आर्थिक अपराध निदेशालय होंगे मर्ज
प्रदेश में राज्य राजस्व आसूचना निदेशालय पहले से ही संचालित है। बजट 2022-23 में आर्थिक अपराध निदेशालय की घोषणा की गई थी। अब दोनों को मर्ज करने से ह्यूमन रिसोर्स और अपराधों की जांच में भी एनालिटिकल कैपेसिटी का उचित उपयोग हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed