फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Diesel thief gang busted, police arrested four youths of MP Jhalawar Rajasthan

Rajasthan: डीजल चोर गिरोह का खुलासा, पुलिस ने MP के चार युवकों को किया गिरफ्तार, महाराष्ट्र नंबर की कार जब्त

Sun, 19 Jun 2022 06:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 19 Jun 2022 06:36 PM IST
सार

झालावाड़ पुलिस ने डीजल चोरी गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Diesel thief gang busted, police arrested four youths of MP Jhalawar Rajasthan
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर के बाहर खड़ी जेसीबी मशीन से डीजल चुरा कर भागे चार अभियुक्तों को बकानी थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी विकास काछी पुत्र फूलचंद (20), भगवान सिंह पुत्र तेजू लाल (23), हफीज पुत्र कासम (25) और कमल भिलाला पुत्र पीरुलाल (22) मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के रहने वाले है। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने महाराष्ट्र नंबर की एक स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है।

विज्ञापन


झालावाड़ एसपी मोनिका सेन ने बताया कि गांव झिझनिया निवासी मोहन लाल कलाल के मकान के सामने खड़ी जेसीबी मशीन से चार व्यक्ति डीजल चोरी कर महाराष्ट्र नंबर की स्विफ्ट कार से भागे थे। जिसकी सूचना उन्होंने कॉल कर थाना बकानी पुलिस को दी। थाना अधिकारी मोहम्मद इब्राहिम ने मय जाब्ता माचलपुर रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। जिसे रोकने पर कार में सवार चार व्यक्ति भागने लगे। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


परिवादी मोहनलाल से रिपोर्ट प्राप्त कर चोरी का मुकदमा दर्ज कर चारों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चारों आरोपी शातिर प्रवृत्ति के डीजल चोर है। जिनसे अन्य स्थानों पर डीजल चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के पास से डीजल चोरी में काम आने वाले पाइप और अन्य उपकरण भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed