{"_id":"65d84c98055bc64bb90da10d","slug":"rajasthan-news-deadly-attack-with-sharp-weapon-after-asking-for-loan-money-attacker-absconds-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: उधारी के पैसे मांगने पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, फरार हमलावर को तलाश रही है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: उधारी के पैसे मांगने पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, फरार हमलावर को तलाश रही है पुलिस
Fri, 23 Feb 2024 01:13 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:13 PM IST
सार
Dholpur: टेलर द्वारा उधारी के पैसे मांगने पर एक व्यक्ति धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला कर फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के पटपरा मोहल्ले में गुरुवार रात को उधारी के पैसे मांगने पर एक व्यक्ति ने टेलर पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। गर्दन पर चोट आने से परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घायल के भाई बंटी कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार रात उसका बड़ा भाई ब्रह्मप्रकाश कुशवाहा सिलाई की दुकान बंद कर घर वापस आ रहा था। रास्ते में पड़ोसी सोनू मिल गया, जिस पर सिलाई के पैसे उधार थे। जब उसने उधारी के पैसे मांगे तो आरोपी आगबबूला हो गया और धमकी देकर चला गया। इसके बाद वापस आकर उसने ब्रह्मप्रकाश की गर्दन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन