{"_id":"65c78140ad5ebb896c09d5be","slug":"fed-up-with-family-feud-married-woman-sets-herself-on-fire-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने लगाई खुद को आग, जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने लगाई खुद को आग, जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती
Sat, 10 Feb 2024 07:29 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 10 Feb 2024 07:29 PM IST
सार
Dholpur News: कौलारी थाना क्षेत्र के गांव पिपरोआ में शनिवार को 25 साल की विवाहिता ने खुद को केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया। 95 फीसदी तक झुलसी विवाहिता को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला पारिवारिक कलह का बताया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने घटना से पुलिस को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विवाहिता ने लगाई खुद को आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय विवाहिता नीतू पत्नी धर्मेंद्र ने घर के अंदर केरोसिन से छिड़क कर आग लगा ली। घर के अंदर आग की लपटों के अंदर नीतू को घिरी देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने कंबल एवं टाट डालकर आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पाया। लेकिन आग में नीतू गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।
विज्ञापन
आनन फानन में परिजनों ने नजदीकी सैंपऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। लेकिन विवाहिता की नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से विवाहिता को जिला अस्पताल के वर्न यूनिट में भर्ती कर दिया है। इमरजेंसी प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र त्यागी ने बताया महिला 95 फीसदी तक आग से झुलस चुकी है। महिला के शरीर से केरोसिन की स्मेल भी आ रही थी। उन्होंने बताया घटना से पुलिस को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा
फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में महिला का उपचार किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी में मामला पारिवारिक गृह क्लेश का बताया जा रहा है। महिला का पति धर्मेंद्र बाहर मजदूरी का काम करता है। घटना के समय पति बाहर बताया जा रहा है। हादसे के समय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे थे। उधर, घटना को लेकर कोलारी थाना प्रभारी मानसिंह ने बताया जिला अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस रवाना कर दी है। अगर महिला बयान देने की स्थिति में होगी तो कलमबद्ध बयान दर्ज कराए जाएंगे। पिपरोआ गांव पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना भी पुलिस द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन