{"_id":"67a8e54801ef0409db0fa2eb","slug":"dholpur-one-arrested-for-kidnapping-a-woman-in-public-police-busy-searching-for-other-absconding-accused-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: दिनदहाड़े महिला का अपहरण करने के मामले में एक गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: दिनदहाड़े महिला का अपहरण करने के मामले में एक गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 09 Feb 2025 10:56 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:56 PM IST
सार
सालेपुर गांव में महिला को टेम्पो से उतारकर जबरन गाड़ी में अपहरण करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में शनिवार शाम हुए एक सनसनीखेज महिला अपहरण कांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिससे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर साबित हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 8 फरवरी की शाम जब महिला तसीमों से सैंपऊ जाने के लिए टेम्पो में सफर कर रही थी। तभी रास्ते में सालेपुर गांव के सरकारी स्कूल के पास अचानक एक नीले रंग की कार ने टेम्पो को रोक लिया। कार में बैठे बदमाशों ने टेम्पो से महिला को जबरन नीचे उतारा, उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीनकर उसे गाड़ी में खींच लिया। इससे पहले टेम्पो चालक और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
इधर महिला के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मामला गंभीर होने के कारण विशेष टीम का गठन किया गया और तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान पुलिस को खबर मिली कि कुछ संदिग्ध लोग एक महिला को जबरन गाड़ी में डालकर ले जा रहे हैं। इस इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाई और आरोपियों का पीछा किया। कुछ ही देर बाद पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी को रोक लिया और मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार पुत्र श्रीनिवास को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसके साथी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने महिला को सकुशल उसके घर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी राजकुमार सैंपऊ के गढ़ी चटोला का निवासी है। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई नीली कार को भी जब्त कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।