{"_id":"646cbd6f600eb7fe95041663","slug":"dholpur-police-arrested-a-young-man-for-following-lucca-dacoit-on-social-media-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: गैंगस्टर को फॉलो करने वाला युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर लुक्का डकैत को फॉलो करने पर पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: गैंगस्टर को फॉलो करने वाला युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर लुक्का डकैत को फॉलो करने पर पुलिस ने पकड़ा
Tue, 23 May 2023 06:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 May 2023 06:49 PM IST
सार
गैंगस्टर और अपराधियों को सोशल मीडिया पर फॉलों करने वालों के खिलाफ राजस्थान पुलिस सख्त एक्शन ले रही है। धौलपुर पुलिस ने ऐसे की मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर की बसई डांग थाना पुलिस ने गैंगस्टर धर्मेंद्र उर्फ लुक्का डकैत को सोशल मीडिया पर फॉलो करने पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया युवक बरीपुरा गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा बदमाशों को फॉलो करने वाले लोगों को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बरीपुरा गांव का रहने वाला युवक पंकज उर्फ बादल (21 साल) पुत्र बच्चू सिंह फेसबुक पर धौलपुर जिले के गैंगस्टर धर्मेंद्र उर्फ लुक्का को फॉलो कर उसकी आईडी पर कमेंट करता है।
विज्ञापन
युवक को बदमाश से प्रभावित होता देख मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है। युवक के मोबाइल की तलाशी ली गई तो उसमें गैंगस्टर के कई फोटो भी मिले। गिरफ्तारी के बाद युवक से बदमाश की आईडी को अनफॉलो कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस की युवाओं से अपील, अपराधियों को सोशल मीडिया पर नहीं करें फोलो
धौलपुर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने युवाओं से अपील करते हुए कहा सोशल मीडिया पर अपराधियों और बदमाशों को फॉलो ना करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराधी को फॉलो करना भी जुर्म की श्रेणी में आता है। ऐसे में युवा इस तरह का काम करने से बचें।