{"_id":"65917dc0684f278a5e0cb007","slug":"dholpur-news-shot-in-the-leg-for-not-giving-donation-of-rs-10-thousand-attacker-absconding-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: 10 हजार रुपये चंदा न देने पर पैर में मारी गोली, हमलावर फरार, मोरोली गांव की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: 10 हजार रुपये चंदा न देने पर पैर में मारी गोली, हमलावर फरार, मोरोली गांव की घटना
Sun, 31 Dec 2023 08:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 31 Dec 2023 08:12 PM IST
सार
10 हजार रुपये चंदा न देने पर एक व्यक्ति के पैर में गोली मारी गई है। गोली मारकर हमलावर फरार हो गए। बता दें कि यह घटना मोरोली गांव की है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धौलपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव मोरौली में 10 हजार रुपये का चंदा नहीं देने पर आरोपियों ने एक व्यक्ति के पैर में गोली मार दी। हमलावर फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए गांव से फरार हो गए। घायल अवस्था में व्यक्ति को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए रामधन (62) पुत्र नेपाल सिंह ने बताया कि शनिवार रात को पीड़ित और उसका पुत्र जोगिंदर घर में मौजूद थे। इसी दौरान गांव के श्रीकेश और उसके पिता उदयभान पुत्र शंकर सिंह उनके घर आ गए। जहां आरोपी श्रीकेश ने उनसे 10 हजार रुपये चंदे के मांगे। पैसे न देने पर आरोपी श्रीकेश ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसका विरोध करने पर आरोपी ने उनके पुत्र जोगिंदर के पैर में गोली मार दी। घटना के बाद ग्रामीण पीड़ित के घर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी भाग निकले। इसके बाद गोली लगने से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में घायल का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया, पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मोरोली गांव में विवाद हुआ था। विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देने गई थी। आरोपी गांव से फरार हो चुके हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, जिला अस्पताल में घायल के पर्चा बयान पुलिस द्वारा लिए जा रहे हैं। मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन