फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News Bullets fired between two parties in a plot dispute

Dholpur News: प्लॉट के विवाद में दो पक्षों के बीच चली गोलियां, कॉलोनी में फैली दहशत, दोनों पक्ष फरार

Thu, 28 Dec 2023 05:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Dec 2023 05:44 PM IST
सार

Dholpur News: प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में दनादन गोलियां चली। कॉलोनी में दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व दोनों पक्ष फरार हो गए, घटना रामनगर कॉलोनी की है।

विज्ञापन
Dholpur News Bullets fired between two parties in a plot dispute
भोजाराम, थाना प्रभारी निहालगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर शहर के निहालगंज थाना इलाके में गुरुद्वारा रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में भूखंड के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ कि दोनों पक्ष लाठी डंडे एवं हथियारों से लैस होकर आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ एवं गोलियां चलाई गई। फायरिंग से कॉलोनी में दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही दोनों पक्ष फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुरुद्वारा रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में कांस्टेबल लक्ष्मीकांत गुर्जर एवं पड़ोसी रविंद्र घुरैया में भूखंड के टुकड़े को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। दोनों के मकान के बीच एक खाली प्लॉट पड़ा हुआ है, जिस पर दोनों पक्ष अपना-अपना हक जता रहे हैं। खाली प्लॉट को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों में झगड़े हो चुके हैं। गुरुवार को फिर से दोनों पक्ष प्लॉट के विवाद को लेकर आमने-सामने हो गए। मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों के लोग पत्थर, लाठी डंडे एवं हथियार लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए।
विज्ञापन


दोनों तरफ से जमकर पथराव किया गया। पथराव में एक फोर व्हीलर गाड़ी के शीशे टूट गए। वहीं मकान की खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे को टारगेट कर फायरिंग भी शुरू कर दी। फायरिंग से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों में भागने लग गए। दोनों पक्षों ने दीवारों पर भी गोलियां दागी। दीवारों पर साफ तौर पर गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना कॉलोनी वासियों ने निहालगंज थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी भोजाराम के पहुंचने से पूर्व ही दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया, दोनों पक्षों में पुराना जमीन विवाद चल रहा है। पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फिर से एक बार झगड़ा देखने को मिला है। उन्होंने बताया, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed