{"_id":"62a9d67e149cd97cab700f1b","slug":"dholpur-news-active-member-of-keshav-gurjar-gang-rampal-gurjar-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: केशव गुर्जर गैंग का रामपाल गुर्जर पुलिस की गिरफ्त में, हथियार सप्लाई करने जा रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: केशव गुर्जर गैंग का रामपाल गुर्जर पुलिस की गिरफ्त में, हथियार सप्लाई करने जा रहा था
Wed, 15 Jun 2022 06:24 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 15 Jun 2022 06:24 PM IST
सार
राजस्थान के धौलपुर में कोतवाली थना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए डकैत केशव गुर्जर गैंग के सदस्य रामपाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। वह गैंग को हथियार सप्लाई करने जा रहा था।
विज्ञापन
केशव गुर्जर गैंग का सदस्य रामपाल गुर्जर पुलिस की गिरफ्त में।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर में कोतवाली थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने मंगलवार रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए डकैत केशव गुर्जर गैंग के सक्रिय सदस्य रामपाल गुर्जर को गिरफ्तार किया है। उस समय रामपाल गुर्जर बदमाश केशव गुर्जर गैंग को हथियार सप्लाई करने जा रहा था।
कोतवाली थाना प्रभारी आध्यात्मिक गौतम ने बताया कि एसपी नारायण टोगस के निर्देश पर जिले में अपराधियों एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना इलाके के मोरोली मोड नवाब बाबा की छतरी के पास शातिर बदमाश रामपाल गुर्जर डकैत केशव गुर्जर गैंग को हथियार सप्लाई करने जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना हाजा से टीम गठित की गई और डीएसटी टीम को कार्यवाही करने के लिए मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर रामपाल गुर्जर पुत्र इंदर सिंह गुर्जर निवासी देव का पूरा को दबोच लिया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने तीन कट्टे 315 बोर, दो कारतूस एवं एक कार बरामद की है। उन्होंने बताया कि बदमाश रामपाल गुर्जर एक लाख के इनामी डकैत केशव गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य है। डकैत केशव की गैंग को वह हथियार सप्लाई करने जा रहा था।