फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News A truck ran over a woman sweeper in Mania she died on the way to the hospital

Dholpur News: मनिया में महिला सफाईकर्मी को ट्रक ने रौंदा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत, मुआवजे की मांग

Sun, 21 May 2023 10:09 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 21 May 2023 10:09 AM IST
सार

धौलपुर के मनिया कस्बे में सड़क किनारे सफाई कर रही एक महिला कर्मचारी को आगरा की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Dholpur News A truck ran over a woman sweeper in Mania she died on the way to the hospital
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर के मनिया कस्बे में रविवार सुबह के पहर सड़क किनारे सफाई कर रही एक महिला कर्मचारी को आगरा की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए अस्पताल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद उसके शव को मनिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया हैं।

विज्ञापन


हादसे की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि कस्बे की रहने वाली महिला सफाई कर्मचारी ममता (35) पत्नी रमेश निवासी हॉट मैदान रोज की तरह रविवार तड़के हाईवे किनारे सफाई कर रही थी। इसी दौरान आगरा से तेज गति से आते हैं, एक ट्रक ने महिला सफाई कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी, जिस सूचना पर पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त करते हुए घायल महिला कर्मचारी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन महिला की बेहद नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार के लिए ले जाते वक्त रास्ते में महिला कर्मचारी की मौत के बाद उसके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मौके से फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है। फिलहाल, परिजनों द्वारा रिपोर्ट दिए जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन कर रहे मुआवजे की मांग...
सफाई कर्मचारी ममता की ट्रक की चपेट में दर्दनाक मौत हो जाने से परिजन जिला प्रशासन एवं सरकार से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि महिला सफाई कर्मचारी द्वारा ही परिवार का लालन पालन किया जा रहा था। छोटे-छोटे बच्चे अनाथ हो चुके हैं। ऐसे में परिजन प्रशासन और सरकार से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक रोहित बोहरा ने बताया स्थानीय प्रशासन से वार्ता कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed