फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur MP took a meeting regarding the visit of Home Minister Amit Shah to Bharatpur

Rajasthan: गृहमंत्री शाह के भरतपुर दौरे को लेकर धौलपुर सांसद ने ली बैठक, पूर्व CM राजे समर्थकों को नहीं बुलाया

Thu, 13 Apr 2023 11:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 13 Apr 2023 11:01 PM IST
सार

देश के गृहमंत्री अमित शाह का 15 अप्रैल को भरतपुर में संभाग स्तरीय बूथ विजय महासंकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर धौलपुर भाजपा कार्यालय पर सांसद डॉ मनोज राजोरिया और जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने संगठन पदाधिकारी नेता और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकर्ताओं को नहीं बुलाया गया।

विज्ञापन
Dholpur MP took a meeting regarding the visit of Home Minister Amit Shah to Bharatpur
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के समर्थकों को बैठक में नहीं बुलाना जिले की भाजपा में साफ तौर पर गुटबाजी गुटवाजी को दर्शा रहा है। सांसद डॉ मनोज राजोरिया ने बताया देश के गृहमंत्री अमित शाह 15 अप्रैल को भरतपुर संभाग मुख्यालय पर आयोजित होने वाले बूथ विजय महा संकल्प सम्मेलन में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया दायित्ववान कार्यकर्ता, बूथ स्तर पर रहने वाले कार्यकर्ता, वर्तमान पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष आदि सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए रूपरेखा तय की जा रही है।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में भाग लेने के लिए सांसद ने अपील की
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में भाग लेने के लिए सांसद ने अपील की है। बैठक में जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने भी संगठन पदाधिकारी, नेता , जन प्रतिनिधियों से सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक में पूर्व विधायक सुखराम कोली, भाजपा नेता विशंभर दयाल शर्मा, हरी निवास शर्मा, प्रशांत परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समर्थकों को किया दरकिनार
भाजपा की बैठक में फिर एक बार गुटबाजी देखने को मिली है। सांसद डॉ मनोज राजोरिया और जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार द्वारा बुलाई गई भाजपा बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थकों को बुलावा नहीं भेजा गया है। वसुंधरा समर्थकों का कार्यक्रम में शामिल नहीं होना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा की बैठक में वसुंधरा समर्थक पूर्व विधायक रानी सिलोटिया, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाह, पूर्व विधायक मनोरमा सिंह,पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर,पूर्व जिला प्रमुख डॉ धर्मपाल सिंह जादोन समेत नगर परिषद के पार्षदों को नहीं बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed