फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Crime Bandit Keshav Gurjar gang member and juvenile child molester arrested

Dholpur Crime: दस्यु केशव गुर्जर गैंग का सदस्य किशोर बाल अपचारी निरूद्ध, पांच हजार रुपये का इनाम था घोषित

Mon, 23 Oct 2023 10:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 23 Oct 2023 10:05 PM IST
सार

धौलपुर जिले में पुलिस ने अपहरण और मारपीट के कुख्यात दस्यु केशव गुर्जर गिरोह के सक्रिय सदस्य रहे बाल अपचारी को निरूद्ध किया है। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम रखा गया था। किशोर से पूछताछ के बाद पुलिस ने धौलपुर बाल न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन
Dholpur Crime Bandit Keshav Gurjar gang member and juvenile child molester arrested
विजय सिंह छोकर, सदर थाना अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में बाड़ी सदर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपहरण और मारपीट के कुख्यात दस्यु केशव गुर्जर गिरोह के सक्रिय सदस्य रहे एक किशोर बाल अपचारी को निरूद्ध किया है। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था। किशोर से पूछताछ के बाद पुलिस ने धौलपुर बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे किशोर सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन


सदर थाना अधिकारी विजय सिंह छोकर ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार द्वारा चलाए जा रहे वांछित और इनामी बदमाशों को लेकर धरपकड़ अभियान में यह कार्रवाई की गई है। एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत और बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार के निकटतम सुपरविजन में एक वर्ष से फरार चल रहे इनामी किशोर को कांस्टेबल पवन कुमार और रामबाबू के विशेष प्रयासों से निरूद्ध किया है।
विज्ञापन


किशोर ने बदमाश केशव गुर्जर गिरोह के साथ थाना क्षेत्र के गांव धोन्धे का पुरा में अजय सिंह गुर्जर का नौ जून 2022 को अपहरण किया था, जिसे जंगल में ले जाकर बुरी तरह मारपीट की गई और हाथ पैर तोड़कर फिरौती नहीं मिलने पर गांव के बाहर फेंक दिया गया। घटनाक्रम को लेकर किशोर की पुलिस तलाश कर रही थी। बाल अपचारी एक वर्ष से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश केशव और उसके अन्य साथी पूर्व में पकड़े जा चुके हैं, जो वर्तमान में जेल में हैं। एसपी धौलपुर द्वारा आरोपी किशोर पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे निरूद्ध किया है और बाल न्यायालय में पेश कर किशोर गृह भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में कांस्टेबल सुघड़ सिंह, पवन कुमार और रामबाबू का विशेष सहयोग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed