{"_id":"6580721592a3ca40fb087bb6","slug":"dholpur-crime-accused-who-raped-a-minor-arrested-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur Crime: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, यहां दिया था हैवानियत की घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur Crime: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, यहां दिया था हैवानियत की घटना को अंजाम
Mon, 18 Dec 2023 09:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 18 Dec 2023 09:53 PM IST
सार
Dholpur Crime: धौलपुर जिले में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस को चकमा देकर दुष्कर्म का आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धौलपुर में सैपऊ थाना पुलिस ने 16 साल की नाबालिग के साथ पशुवाड़े में दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को सोमवार शाम गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार चल रहा था। घायल अवस्था में नाबालिग को परिजनों ने अस्पताल में भी भर्ती कराया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया, मामला 15 दिसंबर का है। थाना इलाके के एक गांव में 16 साल की नाबालिग के माता-पिता सैपऊ कस्बे में सब्जी खरीदने गए थे। माता-पिता की अनुपस्थिति में नाबालिग लड़की पशुवाड़े में पशुओं को चारा डालने गई थी। लड़की को पशुवाड़े में अकेला देख 20 वर्षीय आरोपी विवेक कुमार पुत्र भरत सिंह किरार पहुंच गया। आरोपी युवक ने नाबालिग को पशुवाड़े में पटक कर हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। मारपीट कर आरोपी मौके से फरार हो गया। घर पहुंचने पर माता-पिता को पीड़िता ने घटना से अवगत कराया। बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना की खबर सुनकर माता-पिता के होश उड़ गए। 15 दिसंबर को ही आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के समझ धारा-164 में कलमबद्ध बयान दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया, घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो चुका था। पुलिस को चकमा देकर आरोपी गुमराह भी कर रहा था। सोमवार शाम को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि आरोपी बसई नवाब रोड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के बाद आरोपी को न्यायालय पेश किया जाएगा।
विज्ञापन