{"_id":"6520309b3dc9d32b120c1217","slug":"dholpur-after-afternoon-namaz-in-rajkheda-there-was-fierce-fight-between-two-groups-of-same-community-seven-in-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: राजाखेड़ा में दोपहर की नमाज के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: राजाखेड़ा में दोपहर की नमाज के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, सात लोग घायल
Fri, 06 Oct 2023 09:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 06 Oct 2023 09:36 PM IST
सार
Dholpur News: राजस्थान में धौलपुर जिले के राजाखेड़ा एरिया में स्थित मस्जिद में नमाज के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान सात लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर के राजाखेड़ा कस्बे में शुक्रवार दोपहर शाही जामा मस्जिद में दोपहर की नमाज के बाद एक ही समुदाय विशेष के दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष से करीब सात लोग घायल हुए हैं। वहीं, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची राजाखेड़ा थाना पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
मामले को लेकर राजाखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर 11 निवासी निजामुद्दीन खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे शाही जामा मस्जिद में हम लोग नमाज पढ़ने के लिए गए हुए थे। इतने में ही दौलत शेर खां, गेंगा खां, दिन्ना खां, जीशान खां, सलमान खां, इमरान, आबिद, अरमान, हारून, इरफान, शाहरुख, अफसर, अख्तर, इरशाद, खरा, सत्तार और नूरबेग आदि लोगों ने हाथों में लाठी डंडे लेकर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना में ये लोग हुए घायल
मस्जिद में मारपीट की घटना के बाद एक पक्ष सहित बीच-बचाव में आए सात लोग घायल हुए हैं, जिसमें फिरोज खां पुत्र बाबू खां, इरफान पुत्र अलीमुद्दीन, राशिद खां पुत्र रहीस खां, निजामुद्दीन पुत्र इकबाल, फरहान पुत्र शकील खान, शकील खां पुत्र इकबाल और फारूक खां पुत्र शेखर खान निवास वार्ड नंबर 11 राजाखेड़ा घायल हुए हैं। मामले को लेकर तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और घायलों का मेडिकल कराया गया है, अनुसंधान जारी है।
विज्ञापन