{"_id":"64a3defaa04394ce7c047d34","slug":"deputy-sarpanch-beat-village-development-officer-with-slippers-in-karanpur-gram-panchayat-office-banswara-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बांसवाड़ा में उप सरपंच ने ग्राम विकास अधिकारी को चप्पल से पीटा, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बांसवाड़ा में उप सरपंच ने ग्राम विकास अधिकारी को चप्पल से पीटा, जान से मारने की दी धमकी
Tue, 04 Jul 2023 02:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 04 Jul 2023 02:27 PM IST
सार
बांसवाड़ा की करणपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय में उपसरपंच ने ग्राम विकास अधिकारी के साथ चप्पल से मारपीट की। इस दौरान उसने पीड़ित अधिकारी को गोली मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उप सरपंच ने ग्राम विकास अधिकारी से की मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांसवाड़ा जिले के लोहारिया थाना क्षेत्र की करणपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उपसरपंच की दबंगई का मामला सामने आया है। उप सरपंच ने पंचायत भवन में गाली-गलौज कर ग्राम विकास अधिकारी को चप्पल से जमकर पीटा। पीड़ित अधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस ने राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में आरोपी उप सरपंच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घटना सोमवार दोपहर में 12 बजे की है। ग्राम विकास अधिकारी करणपुर हरीशचंद्र पुत्र दलजी पाटीदार निवासी सागवाडियाया ने थान में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि वो रोज की तरह सोमवार सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने सरकारी काम शुरू कर दिया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी निलेशकुमार शर्मा, रणछोड़ डोडियार और लोकेश डामोर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
करीब 12 बजे उपसरपंच अरूण सिंह ने दफ्तर में आकर बिना कारण गाली-गलौज करने लगे और फिर मारपीट शुरू कर दी। उसने अपनी चप्पल निकालकर 10-15 बार मारी और कहने लगा कि हाल ही जेल से छूट कर आया हूं। एक मर्डर कर चुका हूं, तुझे भी गोली से उड़ा दूंगा। लोहारिया थाना अधिकारी अंसार अहमद ने कहा कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि उपसरपंच अरूण सिंह पर 2015 से 2022 तक हत्या, बलवे और मारपीट के पांच केस दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन