{"_id":"659402d90ee7754e270a908a","slug":"deputy-cm-diya-kumari-started-special-cleanliness-campaign-in-jaipur-rajasthan-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पीएम मोदी के स्वागत के लिए सेवा पखवाड़ा, डिप्टी सीएम दीया ने की विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पीएम मोदी के स्वागत के लिए सेवा पखवाड़ा, डिप्टी सीएम दीया ने की विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत
Tue, 02 Jan 2024 06:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 02 Jan 2024 06:04 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत की जो नींव रखी गई, उस मुहीम को राजस्थान की जनता तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इस मुहीम के तहत "स्वच्छता ही सेवा" का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने झोटवाड़ा फ्लाईओवर का निरीक्षण भी किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को निर्माणाधीन झोटवाड़ा फ्लाईओवर का निरीक्षण कर मौके पर ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी, मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी, दुकानदार सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपने-अपने सुझाव और समस्याएं रखीं। दीया कुमारी ने मौके पर ही अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि यह सुविधा आमजन के लिए है, इसलिए इसमें जनता की राय और सुझाव बहुत महत्वपूर्ण है। कोई भी नया निर्माणकार्य दीर्घकालिक दृष्टि के साथ होना चाहिए, जिससे कि आने वाले 25 वर्षों तक बिना किसी परेशानी के जनता इसका उपयोग कर सके। इसके निर्माण में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। दीया कुमारी ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया, बल्कि इसका जल्दबाजी में उद्घाटन कर दिया। कांग्रेस सरकार के 5 वर्षों के दौरान भी यह फ्लाई ओवर बनकर तैयार नहीं हुआ। अब भी इस प्रोजेक्ट में इतनी खामियां हैं।
विज्ञापन
विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से स्वच्छता अभियान की शुरूआत
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान की दीया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा से शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने खातीपुरा मण्डल के संघ शक्ति कार्यालय में क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन
इसके बाद दीया कुमारी ने भवानी निकेतन मण्डल के इंद्र कुष्ठ आश्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा और मुरलीपुरा मण्डल के अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने विद्याधर नगर एवं नांगल मण्डल के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में भी शिरकत की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत की जो नींव रखी गई, उस मुहीम को राजस्थान की जनता तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इस मुहीम के तहत "स्वच्छता ही सेवा" का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को बेहतर बनाने के लिए जन शक्ति ने सहभागिता दर्ज करवाई।