फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Demonstration in Ajmer MDS University against paper leak, students demand SOG should be investigated

Rajasthan: पेपर लीक के विरोध में अजमेर MDS यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन, छात्रों की मांग- SOG से कराई जाए जांच

Thu, 06 Apr 2023 05:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Apr 2023 05:33 PM IST
सार

डीएवी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष महिपाल कसवा ने कहा कि प्राइवेट कॉलेजों से यूनिवर्सिटी और कुलपतियों की पुरानी सांठ गांठ रही है, जिसके चलते पूर्व कुलपति प्रो. आर पी सिंह ट्रैप हुए थे। इसलिए हमारी मांग है की पूरे मामले की जांच एसओजी और एसीबी के हवाले की जाए।

विज्ञापन
Demonstration in Ajmer MDS University against paper leak, students demand SOG should be investigated
यूनिवर्सिटी प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर की महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में बीएससी फिजिक्स और बॉटनी के पेपर बुधवार को सोशल मीडिया पर लीक हो गए। पेपर लीक के विरोध में गुरुवार को सैकड़ों छात्र- छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में कुलपति सचिवालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। छात्र छात्राओं के विरोध को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सिविल लाइस थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र नेताओं को समझाइश कर शांत कराया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान सिंह चौहान ने बताया कि पिछली परीक्षाओं में भी पेपर सोशल मीडिया पर आउट हुए थे। उस समय भी कुलपति ने मामले पर लीपापोती कर दबा दिया था, लेकिन इस बार हम ऐसा नहीं होने देंगे। चौहान ने कहा कि अगर पेपर लीक मामले की जांच एसओजी या एसीबी से करवाई जाए ताकि कॉलेजों और यूनिवर्सिटी की मिलीभगत सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष महिपाल कसवा ने कहा कि प्राइवेट कॉलेजों से यूनिवर्सिटी और कुलपतियों की पुरानी सांठ गांठ रही है, जिसके चलते पूर्व कुलपति प्रो. आर पी सिंह ट्रैप हुए थे। इसलिए हमारी मांग है की पूरे मामले की जांच एसओजी और एसीबी के हवाले की जाए।

प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान सिंह चौहान, जीसीए के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हनीश मारोठिया, डीएवी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष महिपाल कसवा, डीएवी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, महेंद्र रावत, जितेंद्र गुर्जर पुनिया, मनीष कुमार, विक्रम सिंह, रवि गेना, राजवीर, साहिल खान, जब्बर सिंह, नवीन कोमल, नवजीत सिंह और वीरेंद्र सैनी इत्याति मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed