{"_id":"63bd2e35a730ce6d5a2eae0e","slug":"demand-to-ban-the-telecast-of-the-film-kuttey","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'कुत्ते' पर लटकी तलवार, 12 को आएगा कोर्ट का फैसला, पुलिस की गलत छवि दिखाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'कुत्ते' पर लटकी तलवार, 12 को आएगा कोर्ट का फैसला, पुलिस की गलत छवि दिखाने का आरोप
Tue, 10 Jan 2023 02:52 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Tue, 10 Jan 2023 02:52 PM IST
सार
अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म कुत्ते सिनेमाघरों में 13 जनवरी को रिलीज होनी है। इससे पहले राजस्थान उच्च न्यायालय में 12 जनवरी को मामले की सुनवाई की जाएगी। दावा है फिल्म कुत्ते में पुलिस की गलत छवि दिखाती है।
विज्ञापन
kuttey release date
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विनोद भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की पहली फिल्म कुत्ते विवादों में फंसती नजर आ रही है। इस फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। दरअसल राजस्थान हाई कोर्ट मुख्य पीठ जोधपुर में एक याचिका शगुन चौधरी की ओर से पेश की गई। इस याचिका में फिल्म निर्माता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पुलिस कर्मियों के व्यवहार को कुत्ते से परिभाषित किया है। फिल्म पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की गलत छवि दिखाती है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता का आरोप है कि इस फिल्म में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लीव विद डिग्निटी के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया गया है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका के माध्यम से कोर्ट से गुहार की है कि आगामी 13 जनवरी को अर्जुन कपूर अभिनीत इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
फैसले का इंतजार
यह मामला राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अरुण भंसाली की कोर्ट में दिनांक 12 जनवरी को मुख्य वाद सूची में क्रम संख्या 185 पर सूचीबद्ध हुआ है। अब देखने वाली बात यह है कि राजस्थान उच्च न्यायालय का इस याचिका पर क्या निर्णय आता है। वहीं, फिल्म निर्माता सहित सभी की नजर राजस्थान हाई कोर्ट और 12 तारीख पर है। हर किसी के मन में यह सवाल है कि आगामी 13 तारीख को या फिल्म रिलीज हो पाएगी या नहीं ?
विज्ञापन