Rajasthan: बच्चों के ट्यूशन शिक्षिका से व्यवसायी के थे अवैध संबंध, 50 लाख रूपये मांगे तो पत्नी और नौकर के साथ मिलकर मार डाला
दिल्ली के एक कपड़ा व्यवसायी ने अपने ट्यूशन शिक्षिका की हत्या कर लाश बहरोड़ में फेंक दी। इस मामले में पुलिस ने व्यवसायी, उसकी पत्नी और नौकरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
अलवर के नीमराणा में एक ट्यूशन टीचर की लाश बोरे में मिली थी। पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। शिक्षिका एक कपड़ा व्यवसायी के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। व्यवसायी से उसके अवैध संबंध थे। जब वो ब्लैकमेल करने लगी तो व्यवसायी ने पत्नी और नौकर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
दिल्ली में हत्या, लाश बहरोड़ में फेंका
शिक्षिका कपड़ा व्यवसायी से शादी करना चाहती थी। जब व्यवसायी ने उसे मना किया तो उसे ब्लैकमेल करने लगी। उसने 50 लाख रूपये मांगे थे। इसके बाद व्यवसायी ने हत्या की पूरी साजिश की। 14 मार्च को शिक्षिका प्रियंका को नौकरों के साथ गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया। जहां चलती गाड़ी में उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। लाश ठिकाने लगाने में व्यवसायी की पत्नी ने भी साथ दिया। जिसके बाद वो लोग दिल्ली से बहरोड़ आए और लाश को इंदिरा बस्ती पुलिया पर फेंककर फरार हो गए।
पुलिस का कहना है कि हत्या के आरोप में दिल्ली निवासी व्यवसायी कपिल गुप्ता, उसकी पत्नी सुनैना गुप्ता, नौकर राजकिशोर यादव उत्तरप्रदेश और सचिन देवल दिल्ली निवासी को गिरफ्तार किया गया है।