फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Delegation of serving doctors met Health Minister Parsadi Lal Meena regarding their demands

Rajasthan: सेवारत चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने की मंत्री परसादी लाल मीणा से मुलाकात, दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 16 Mar 2022 02:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 16 Mar 2022 02:35 PM IST
सार

अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा मंत्री से लंबित मेडिकल कैडर और सेवारत चिकित्सकों की पेंडिंग डीएसीपी को तय समय पर करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
Delegation of serving doctors met Health Minister Parsadi Lal Meena regarding their demands
परसादी लाल मीणा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा से मुलाकात की। डॉ. लक्ष्मण सिंह ओला और डॉ. दुर्गा शंकर सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सेवारत चिकित्सकों की राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कैडर, पेंडिंग डीएसीपी और लंबित मांगों के संबंध में पत्र देकर विस्तृत चर्चा की। 

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा मंत्री से लंबे समय से लंबित मेडिकल कैडर और सेवारत चिकित्सकों की पेंडिंग डीएसीपी को तय समय पर करवाने के लिए अनुरोध किया। जिस पर चिकित्सा मंत्री ने मेडिकल कैडर को जल्द लागू करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


डीएसपी पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
इसके साथ ही अरिस्दा प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक से स्वास्थ्य भवन प्रांगण में मुलाकात कर राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कैडर से संबंधित विभाग द्वारा रखी गई। आपत्तियों से संबंधित जवाब प्रस्तुत किया गया और 2021 तक की सभी पेंडिंग डीएसीपी को पूरा करने और एक अप्रैल 2022 की डीएसीपी को तय समय पर करवाने के लिए ज्ञापन दिया और तय समय तक डीएसीपी नहीं करवाने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. लक्ष्मण सिंह ओला अध्यक्ष, डॉ दुर्गा शंकर सैनी प्रदेश महासचिव, कैडर कमेटी सदस्य, राष्ट्रीय चेयरमैन सर्विस डॉक्टर विंग आईएमए डॉ. मोहमद फरियाद, डॉ. जगदीश बरसीवाल, डॉ. सुनील हर्ष, डॉ. पवन जांगिड़, डॉ. आशा लता सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed