Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Defense Minister in Jaisalmer said 'Rahulyaan' was never launched nor landed

जैसलमेर में गरजे राजनाथ: कहा- 'राहुलयान' न कभी लॉन्च हुआ और न लैंड, इनके गठबंधन के नाम बड़े और दर्शन छोटे

Mon, 04 Sep 2023 04:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 04 Sep 2023 04:32 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का राजस्थान के रामदेवरा में राहुल गांधी पर निशाना, कहा- 'राहुलयान' न कभी लॉन्च हुआ और न लैंड। इनके गठबंधन के नाम बड़े और दर्शन छोटे हैं।

विज्ञापन
Defense Minister in Jaisalmer said 'Rahulyaan' was never launched nor landed
रामदेवरा पहुंचे केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के जैसलमेर और पोकरण में रामदेवरा पहुंचे केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए पर जुबानी तोप चला दी। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘चंद्रयान’ सफलतापूर्वक लैंड कर गया, लेकिन 'राहुलयान' न कभी प्रक्षेपित हुआ और न ही कभी लैंड हुआ है। राजनाथ सिंह ने सनातन धर्म के उन्मूलन की बात करने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के बयान को लेकर भी विपक्षी दलों से माफी मांगने को कहा।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर गहलोत सरकार पर सवाल 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने आम आदमी को सशक्त बनाने का काम किया है। गरीब का कल्याण हमारा नारा नहीं, बल्कि मिशन है। रक्षा मंत्री ने कहा कि ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के अनुसार भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान नंबर-1 पर पहुंच गया है। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की ये हालत बना दी है।
विज्ञापन


डीएमके के स्टॅलिन ने सनातन धर्म को ठेस पहुंचाई-राजनाथ
राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम, पिछड़ा वर्ग के नाम पर समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उन्होंने कहा इनके गठबंधन के एक दल के प्रतिनिधि ने सनातन धर्म को लेकर टिप्पणी की। अब इस विपक्षी गठबंधन की हार निश्चित है। द्रमुक ने सनातन धर्म को ठेस पहुंचाई है और कांग्रेस चुप है। कांग्रेस नेता यह क्यों नहीं बताते हैं कि सनातन धर्म के बारे में उनकी सोच क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन


सनातन धर्म के अपमान के लिए क्षमा मांगनी चाहिए
राजनाथ सिंह ने बोले मैं विपक्षी गठबंधन में शामिल लोगों से कहना चाहूंगा कि सनातन धर्म के अपमान के लिए क्षमा मांगनी चाहिए। नहीं तो यह देश किसी भी सूरत में उन्हें माफ नहीं करेगा। विपक्षी गठबंधन इंडिया को लेकर राजनाथ बोले-  हमने भी कभी शाइनिंग इंडिया का नारा दिया था, लेकिन तब हम हार गये। आपने इंडिया गठबधंन बनाया है। आपकी भी हार निश्चित है।


परिवर्तन यात्रा के तीसरे चरण का शुभारंभ
बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के तीसरे चरण का शुभारंभ करते हुए राजनाथ सिंह जैसलमेर और पोकरण में रामदेवरा पहुंचे। ये सबसे लंबी परिवर्तन यात्रा होगी। जो  18 दिन में 2500 किमी का सफर तय करेगी। 21 सितंबर को ये परिवर्तन यात्रा जोधपुर में सम्पन्न होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed