फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Deeg: Cyber Fraud Network Busted, 11 Arrested; 17 Mobiles, 12 Fake SIMs and 3 Vehicles Seized

डीग: सस्ते खिलौने बेचने के नाम पर ठगी का कारोबार, सोशल मीडिया पर देते थे झांसा, 11 साइबर ठग हिरासत में

Thu, 24 Sep 2026 07:09 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 24 Sep 2026 07:09 PM IST
सार

डीग पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 17 मोबाइल, 12 फर्जी सिम, 11 एटीएम कार्ड, 14 हजार रुपए नकद और तीन वाहन बरामद हुए हैं। आरोपियों पर सोशल मीडिया के जरिए ठगी का नेटवर्क चलाने का आरोप है।

विज्ञापन
Deeg: Cyber Fraud Network Busted, 11 Arrested; 17 Mobiles, 12 Fake SIMs and 3 Vehicles Seized
जब्त किए गए मोबाइल और गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की गोपालगढ़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन काउंट डाउन के तहत कार्रवाई करते हुए 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 12 फर्जी सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 14 हजार रुपये नकद और तीन गाड़ियां जब्त की हैं। पुलिस अधीक्षक डीग कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देश पर जिले में साइबर अपराधियों, फर्जी सिम और बैंक खातों का इंतजाम करने वाले लोगों के खिलाफ यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया के जरिये ठगी
पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लोगों को ठगने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते थे। ये ठग सोशल मीडिया पर बेहद सस्ते दामों में खिलौने बेचने का विज्ञापन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। ग्राहक के संपर्क करने पर आरोपी होम डिलीवरी और ऑनलाइन भुगतान के नाम पर रकम ऐंठ लेते थे। इसके अलावा सेक्सटॉर्शन के जरिये भी लोगों को डरा-धमकाकर और पैसे हड़पने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भरतपुर: जाट आरक्षण आंदोलन के नेताओं में रार, पूर्व मंत्री विश्वेंद्र और नेम सिंह फौजदार में जुबानी जंग तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही नेटवर्क की पड़ताल
गोपालगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लक्जरी कारें भी जब्त की हैं, जिनके दस्तावेज और स्वामित्व की जांच की जा रही है। इसके अलावा बरामद किए गए 17 मोबाइल फोन और 12 फर्जी सिम कार्ड के कॉल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया अकाउंट और ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि ठगों ने किन लोगों को अपना शिकार बनाया और इन्हें फर्जी सिम तथा बैंक खाते कौन मुहैया कराता था।

पकड़े गए सभी 11 आरोपी गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के गांवों के निवासी हैं, जिनमें इरफान (23) और असलम (28) पुत्र नसरूदीन के अलावा रायबका गांव के निवासी रूकदीन उर्फ रूक्की (36) पुत्र कमरूदीन, जुरसेद (22) पुत्र लाल मोहम्मद, आशिक उर्फ आशिफ (21) पुत्र लाल मोहम्मद, अन्सार (23) पुत्र समसू, निसार (21) पुत्र फैसल, मुस्तकीम (21) पुत्र अरसद, नासिर (28) पुत्र साहुन, रोबिन (20) पुत्र मुनसेद और जाविद (28) पुत्र हनीफ को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed