फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Death threats to Sidhu Musewala parents and Salman Khan punjab police looking for miscreants in rajasthan

Rajasthan: सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता और सलमान खान को हत्या की धमकी, बदमाश बोले- 25 से पहले मार देंगे

Sat, 04 Mar 2023 08:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 04 Mar 2023 08:19 PM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता और सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले बदमाश जोधपुर के बताए जा रहे हैं। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें प्रदेश भर में जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन
Death threats to Sidhu Musewala parents and Salman Khan punjab police looking for miscreants in rajasthan
25 अप्रैल से पहले हत्या करने की धमकी दी गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले के बदमाशों ने सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता और सलमान खान को मारने की धमकी दी है। सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने इसे लेकर पुलिस से शिकायत की है। बदमाशों ने सिद्धू मूसेवाला और सलामन खान को धमकी देते हुए कहा कि  25 अप्रैल से पहले उनकी हत्या कर दी जाएगाी। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हत्या की धमकी मिलने के बाद सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने पंजाब की मानसा पुलिस को शिकायत दी है। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता और सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले बदमाश जोधपुर के बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मानसा पुलिस की टीम ने घटना की सूचना राजस्थान पुलिस को भी दी है। धमकी देने वाले बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें प्रदेश भर में जगह-छापेमारी कर रही हैं। हालांकि, अब तक बदमाशों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस भी इस मामले में खुलकर कुछ भी नहीं बोल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि  सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को ई-मेल के माध्यम से धमकी दी गई है। इसी ई-मेल में सलमान खान का भी नाम लिया गया है। धमकी के बाद मूसेवाला परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कहा ये भी जा रहा है कि पुलिस ने कुछ नाबालिगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed